मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Banswara News

जिला कलक्टर आशीष गुप्ता ने बड़वी व धामनिया विद्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

मिड-डे मिल की व्यवस्था को बेहतर करने के दिये निर्देश

मुख्य बिंदु
  • जिला कलक्टर आशीष गुप्ता ने बुधवार को बड़वी एवं धामनिया विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया और स्कूल में मध्यान्ह भोजन योजना (मिड-डे-मिल) के तहत बनाये भोजन की जांच की एवं विद्यालय में संचालित गतिविधियों को भी देखा।
  • जिला कलक्टर ने बडवी व धामनियां स्कूल में पहुंचकर मिड-डे-मिल के तहत बने भोजन में दाल-रोटी को देखा और उसकी गुणवत्ता को और बेहतर करने एवं व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिये।
  • जिला कलक्टर ने बड़वी स्कूल के कम्प्युटर कक्ष का भी अवलोकन किया और कम्प्युटर विषयक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए विद्यार्थियों को कम्प्युटर विधाओं में दक्ष करने के निर्देश दिये।
  • जिला कलक्टर ने विद्यालय में संचालित हो रही अन्य कक्षाओं में जाकर अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
WAf𝕏TGin✉🖨
जिला कलक्टर आशीष गुप्ता ने बड़वी व धामनिया विद्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

बांसवाड़ा । जिला कलक्टर आशीष गुप्ता ने बुधवार को बड़वी एवं धामनिया विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया और स्कूल में मध्यान्ह भोजन योजना (मिड-डे-मिल) के तहत बनाये भोजन की जांच की एवं विद्यालय में संचालित गतिविधियों को भी देखा।

जिला कलक्टर ने बडवी व धामनियां स्कूल में पहुंचकर मिड-डे-मिल के तहत बने भोजन में दाल-रोटी को देखा और उसकी गुणवत्ता को और बेहतर करने एवं व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिये।

जिला कलक्टर ने बड़वी स्कूल के कम्प्युटर कक्ष का भी अवलोकन किया और कम्प्युटर विषयक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए विद्यार्थियों को कम्प्युटर विधाओं में दक्ष करने के निर्देश दिये। जिला कलक्टर ने विद्यालय में संचालित हो रही अन्य कक्षाओं में जाकर अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।