उदयपुर । उदयपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (यूसीसीआई) के पायरोइटेक टेम्पसेंस हॉल में “How to Handle Indiscipline & Conduct of Domestic Enquiry with Case Studies” विषय पर इंटरैक्टिव एवं प्रैक्टिकल नॉलेज सेशन आयोजित किया गया।कार्यक्रम के रिसोर्स पर्सन श्री संजय शर्मा, फाउंडर–HR Clinic, मास्टर ट्रेनर एवं एडवाइजर–MHVTC, UCCI ने कार्यस्थल पर अनुशासनहीनता से निपटने तथा डोमेस्टिक इंक्वायरी की प्रक्रिया को निष्पक्ष, व्यवस्थित एवं कानूनी प्रावधानों के अनुरूप संचालित करने की जानकारी दी।कार्यक्रम के प्रारंभ में यूसीसीआई अध्यक्ष श्री संदीप बापना ने रिसोर्स पर्सन एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर अनुशासन बनाए रखना बेहतर कार्य संस्कृति एवं प्रभावी औद्योगिक संबंधों के लिए आवश्यक है।
उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर भी प्रकाश डाला।श्री संजय शर्मा ने केस स्टडीज एवं वास्तविक परिस्थितियों के उदाहरणों के माध्यम से अनुशासनहीनता के प्रबंधन, अनुशासनात्मक कार्रवाई, डोमेस्टिक इंक्वायरी की प्रक्रिया, प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत एवं कानूनी अनुपालन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया।
इंटरैक्टिव सत्र में प्रतिभागियों के विभिन्न प्रश्नों एवं व्यावहारिक समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
