मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

सैक्टर अधिकारियों को दिया निर्वाचन कार्यों का प्रशिक्षण

श्रीगंगानगर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत बुधवार को डीएवी कॉलेज में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव के मार्गदर्शन

श्रीगंगानगर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत बुधवार को डीएवी कॉलेज में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ.

WAf𝕏TGin✉🖨
सैक्टर अधिकारियों को दिया निर्वाचन कार्यों का प्रशिक्षण

श्रीगंगानगर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत बुधवार को डीएवी कॉलेज में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव के मार्गदर्शन में सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के सहायक प्रभारी अधिकारी श्री सुरेन्द्र कुमार सोनी और श्री राजन शर्मा ने बताया कि सैक्टर अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता एवं आपसी समन्वय के साथ निर्वहन करें।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं निर्धारित प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित करते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

इस दौरान निर्वाचन से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शिका एवं सामग्री उपलब्ध करवाई गई तथा अधिकारियों की निर्वाचन संबंधी शंकाओं का समाधान भी किया गया।प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत जिले में चुनाव प्रक्रिया दो चरणों (तीसरे व चौथे) में संपन्न होगी।

सेक्टर अधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में निर्वाचन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की जानकारी रखें तथा पोलिंग पार्टियों के दायित्वों एवं निर्वाचन प्रक्रिया को भली-भांति समझें।संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाये।

साथ ही बताया गया कि निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न करवाना सभी अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। प्रशिक्षण में अधिकारियों को ईवीएम की कार्यप्रणाली एवं संचालन के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे ईवीएम एवं निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित तकनीकी पहलुओं को अच्छी तरह समझें ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर प्रभावी ढंग से कार्यवाही की जा सके।