मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

राज्य निर्वाचन आयोग के चुनाव पर्यवेक्षक नवनीत कुमार सोमवार को लेगे बैठक

जैसलमेर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए नगर परिषद जैसलमेर में 9 सितम्ब्र को तथा नगर पालिका पोकरण में 11 सितम्बर को प्रातः 7 बजे से सायं

WAf𝕏TGin✉🖨

               जैसलमेर । नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए नगर परिषद जैसलमेर में 9 सितम्ब्र को तथा नगर पालिका पोकरण में 11 सितम्बर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नवनीत कुमार आयुक्त उपनिवेशन बीकानेर को नगरीय निकाय चुनाव के लिए चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

              जिला निर्वाचन अधिकारी(कलक्टर) अनुपमा जोरवाल ने बताया कि चुनाव पर्यवेक्षक नवनीत कुमार की अध्यक्षता में रिटर्निग, सहायक रिटर्निग अधिकारियों एवं चुनाव कार्य सें संबंधित समस्त अधिकारियों की बैठक सोमवार, 7 सितम्बर को प्रातः 11 बजे जिला कलेक्ट्री सभाकक्ष में रखी गई है। उन्होंने समस्त अधिकारियों को चुनाव कार्यों की अपडेट सूचना के साथ समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिये।

              जिला निर्वाचन अधिकारी ने एक अन्य आदेश जारी कर बताया कि चुनाव पर्यवेक्षक के जैसलमेर प्रवास के दौरान सहायक आयुक्त उपनिवेशन मोहनगढ मुकेश चन्द्र मीणा को लाइजन अधिकारी नियुक्त किया है। इनके मोबाइल नम्बर 8118892060 है। उन्होंने लाइजन अधिकारी को निर्देशित किया कि वे चुनाव पर्यवेक्षक की व्यवस्था के लिए सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करेगे।