मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

नालसा की डॉन योजना के तहत नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए विधिक जागरूकता पर जोर

जैसलमेर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर की पहल ^^Village under NALSA's 60 Days

WAf𝕏TGin✉🖨
नालसा की डॉन योजना के तहत नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए विधिक जागरूकता पर जोर

            जैसलमेर । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर की पहल ^^Village under NALSA's 60 Days Mega Drive** में उल्लेखित लक्ष्यों व विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विधिक सेवा योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाने के उद्देश्य से अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), जैसलमेर ओमी पुरोहित के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ललित पुरोहित द्वारा आज ग्राम नया अचला, जैसलमेर में जनसंपर्क शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पटवारी नरपत सिंह हेड मास्टर गोपाल लाल, ग्राम सेवक हिंगलाजदान व ग्राम निवासी उपस्थित रहे।

          सचिव ललित पुरोहित ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामवासियों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता एवं नालसा की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का वास्तविक लाभ दिलाना है।

          शिविर में सचिव ने संविधान के अनुच्छेद 21 को सरल भाषा में समझाते हुए बताया कि जीवन के अधिकार का अर्थ केवल पशुवत् जीवित रहना नहीं है, बल्कि मानवीय गरिमा के साथ जीवन जीना है। उन्होंने ग्रामवासियों को सर्वाेच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण फैसलों से अवगत करवाते हुए जानकारी दी कि सर्वाेच्च न्यायालय ने इस अनुच्छेद के दायरे में स्वच्छ पर्यावरण का अधिकार, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा का अधिकार, आजीविका अधिकार आदि शामिल किए है।

          सचिव ने राउप्रावि, नया अचला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा बच्चों से संपर्क कर उन्हें नालसा की डॉन योजना के बारे में अवगत कराया तथा बच्चों को नशा नहीं करने के लिये प्रेरित किया तथा नशे से होने वाले दुष्प्रभाव बारे में जानकारी प्रदान की। शिविर में आमजन को नालसा की डॉन स्कीम की जानकारी देते हुए बताया कि नशीले पदार्थों के सेवन की रोकथाम, नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता तथा नशे से प्रभावित व्यक्तियों और उनके परिवारों को आवश्यकता सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग करना ही इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।

           उन्होंने आमजन को नशा नहीं करने का संकल्प दिलवाया। सचिव ने ग्रामवासियों को पूर्ण आश्वासन दिया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अभियान की नियमित मॉनेटरिंग ग्राम में संचालित लीगल एड क्लिनिक के जरिये की जायेगी तथा मेगा ड्राईव के अंतर्गत किये गये कार्याें का समुचित दस्तावेजीकरण एवं प्रगति रिपोर्ट माननीय रालसा को प्रेषित की जायेगी। इस अवसर पर आमजन से अपील की गई कि वे अपने विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहें तथा किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर निःशुल्क विधिक सहायता के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं।