मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

सूचना केंद्र में ‘स्टेट लेवल ट्राईबल चित्रकला एवं कला प्रदर्शनी’ का शुभारंभ

आबकारी आयुक्त मेहता और समाजसेवी कैलाश मानव ने किया उद्घाटन,जनजातीय कलारूपों से रूबरू हो रहे आमजन

WAf𝕏TGin✉🖨
सूचना केंद्र में ‘स्टेट लेवल ट्राईबल चित्रकला एवं कला प्रदर्शनी’ का शुभारंभ

उदयपुर । माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (टीआरआई), उदयपुर द्वारा जनजातीय कार्य मंत्रालय (भारत सरकार) के सहयोग से आयोजित ‘स्टेट लेवल ट्राईबल चित्रकला एवं कला प्रदर्शनी’ का शुभारंभ सहेली मार्ग, चेतक सर्कल स्थित सूचना केंद्र प्रदर्शनी हॉल में हुआ। जनजातियों की पारंपरिक कलाकृतियों पर आधारित यह प्रदर्शनी आमजन के अवलोकन के लिए 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक सुबह 9 बजे से शाम 8 बजे तक खुली रहेगी।

प्रदर्शनी का उद्घाटन आबकारी आयुक्त नमित मेहता एवं समाजसेवी कैलाश मानव ने फीता काट कर किया।

इस अवसर पर सुप्रसिद्ध कलाविद दिनेश कोठारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।पारंपरिक कला को वैश्विक मंच देने का प्रयासटीआरआई निदेशक ओपी जैन ने बताया कि हाल ही में भील जनजाति के कलाकारों के लिए आयोजित ‘स्टेट लेवल ट्राईबल चित्रकला एवं कला कार्यशाला’ में तैयार की गई चुनिंदा कलाकृतियों को इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया है।

मांडणा और अन्य पारंपरिक कलाकृतियां आगंतुकों का ध्यान आकर्षित कर रही है। जैन ने बताया कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य जनजातीय कलाकारों की कलाकृतियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है।

इसके माध्यम से आम जनता को पारंपरिक जनजातीय कला से रूबरू होने और इन कलाओं के प्रति अपनी समझ व जुड़ाव विकसित करने का एक बेहतरीन अवसर मिलेगा।विशेषज्ञ कलाकार दे रहे हैं सेवाएंप्रदर्शनी को तकनीकी रूप से सुदृढ़ और व्यवस्थित बनाने के लिए तीन अनुभवी कलाकारों-प्रवीण बरंडा, जगदीश सालवी और उदयलाल सुथार की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।

ये तीनों विशेषज्ञ कलाकार 14 से 16 अक्टूबर तक प्रदर्शनी स्थल पर उपस्थित रहकर कलाकृतियों के प्रदर्शन की रूपरेखा, स्थापना और तकनीकी सहयोग से जुड़े कार्य संभालने के साथ ही आगंतुकों को कलाकृतियों की बारीकियों से अवगत करा रहे हैं।टीआरआई संस्थान ने कला प्रेमियों और आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर जनजातीय कलाकारों के इस अद्भुत हुनर की हौसलाअफजाई करने की अपील की है।