उदयपुर। मुस्कान क्लब में शनिवार को सदस्यों के जन्मदिवस अभिनंदन एवं कराओके संगीत प्रस्तुतियों का कार्यक्रम उल्लासपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती कुसुम लता त्रिपाठी द्वारा प्रस्तुत ईश वंदना से हुआ।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि 33 गीतों की इस महफिल में हर प्रस्तुति दो अंतरे तक सीमित की गई। मंच संचालक सूरजमल पोरवाल ने सुव्यवस्थित ढंग से संचालन करते हुए सदस्यों को गीत प्रस्तुत करने हेतु आमंत्रित किया।
संगीत संध्या में क्लब के सदस्यों ने लोकप्रिय हिंदी फिल्मी गीतों की शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।
अजीत सिंह खींची ने ‘बाबुल की दुआएँ’, अमर माथुर ने ‘तेरी प्यारी प्यारी’, अम्बालाल साहू ने ‘चौदहवीं का चाँद’, अशोक कुमार जोशी ने ‘पोंछ कर’, देवव्रत पंड्या ने ‘नैन हमारे’, दिलीप एवं श्रीमती सुनीता सुराना ने ‘किसी राह पर’, श्रीमती हरप्रीत मक्कड़ ने ‘ज़िंदगी इक सफर’, श्रीमती हेमा जोशी ने ‘संसार की’, के. के त्रिपाठी ने ‘मेरी जान तुम पे’ तथा कुलबीर सिंह ने ‘फेरो ना नजरिया’ गीत प्रस्तुत किए।
इसी क्रम में श्रीमती लक्ष्मी माथुर ने ‘तस्वीर बनाता हूँ’, श्रीमती मधुबाला वरड़िया ने ‘ये दिल तुम बिन’, श्रीमती मधु शर्मा ने ‘कोई शहरी बाबू’, श्रीमती मंजू सनाढ्य ने ‘ओ मेरे’, श्रीमती मंजू गर्ग ने ‘जिस पथ पे’, सुश्री नलिनी बंधु ने ‘रुख से’, नारायण लोहार ने ‘दिल हूँ मैं’, नीलम कुमार ने ‘तुम अगर’, पराग सिंह भाटी ने ‘जो प्यार’, राजकुमार बाफना ने ‘जीत ही लेंगे’, श्रीमती रजनी जोशी ने ‘ये रातें’, शरद मंत्री ने ‘ये देश है’, श्रीमती शीला चौधरी ने ‘ओ फिरकी’, श्रीमती सुधा व्यास ने ‘तूने ओ’, श्रीमती वर्षा मेहता ने ‘ओ मेरे दिल’, ए.के. शर्मा ने ‘तेरी आँखों’, अशोक कुमार गुप्ता ने ‘झुकी झुकी’, सी.एस. सांखला ने ‘छू लेने दो’, हरीश बहादुर सिंह ने ‘वक्त करता’, ईश्वर जैन कौस्तुभ ने ‘सोचेंगे तुम्हें’, के.एस. चौहान ने ‘गुलाबी आँखें’, कमल जुनेजा ने अपनी प्रस्तुति दी, कांतिलाल पूनिया ने ‘इक प्यार का’ तथा श्रीमती सविता उपाध्याय ने ‘सारंगा तेरी’ गीत सुनाकर संगीत संध्या को यादगार बनाया।
इसके पश्चात जन्मदिवस वाले सदस्यों एवं क्लब में नए जुड़े सदस्यों का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर एम.पी. माथुर ने क्लब की गतिविधियों को और अधिक रोचक एवं प्रभावी बनाने के लिए कुछ नवीन सुझाव भी दिए।
कार्यक्रम में क्लब सदस्य कमल सौंधी एवं श्रीमती जीवन लता बड़वा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
अंत में ए.के. जोशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
