मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

131वाँ वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक द्विमासिक मिलन एवं दीपावली स्नेह मिलन हर्षोल्लास से सम्पन्न

एमपीयूएटी अतिथि गृह में साहित्य, संगीत, दर्शन और आत्मीयता का संगम

मुख्य बिंदु
  • वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिकों के 131वें द्विमासिक मिलन एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन एमपीयूएटी (महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय) के अतिथि गृह में आत्मीय, सांस्कृतिक एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
  • इस अवसर पर वरिष्ठ वैज्ञानिकों एवं उनके परिवारजनों ने साहित्य, भजन, संगीत, दर्शन, कविता और जीवनानुभवों के माध्यम से एक-दूसरे के साथ भावनात्मक जुड़ाव साझा किया।
  • कार्यक्रम का शुभारंभ आध्यात्मिक एवं भक्ति प्रस्तुतियों से हुआ।
  • दशोरा तथा अन्य सदस्यों ने भक्ति, दर्शन और जीवन के विविध पक्षों को स्वर दिया।
  • कृष्ण के संदेश “मन से बड़ा...
  • ” की भावपूर्ण प्रस्तुति, कबीर वाणी तथा “जनम तेरो व्यर्थ ही बीत गयो” जैसे आध्यात्मिक पदों ने श्रोताओं को आत्मचिंतन के लिए प्रेरित किया।
WAf𝕏TGin✉🖨
131वाँ वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक द्विमासिक मिलन एवं दीपावली स्नेह मिलन हर्षोल्लास से सम्पन्न

उदयपुर। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिकों के 131वें द्विमासिक मिलन एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन एमपीयूएटी (महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय) के अतिथि गृह में आत्मीय, सांस्कृतिक एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ वैज्ञानिकों एवं उनके परिवारजनों ने साहित्य, भजन, संगीत, दर्शन, कविता और जीवनानुभवों के माध्यम से एक-दूसरे के साथ भावनात्मक जुड़ाव साझा किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ आध्यात्मिक एवं भक्ति प्रस्तुतियों से हुआ। डॉ. पुष्पा गुप्ता, डॉ. एस.एल. दशोरा तथा अन्य सदस्यों ने भक्ति, दर्शन और जीवन के विविध पक्षों को स्वर दिया।

कृष्ण के संदेश “मन से बड़ा...” की भावपूर्ण प्रस्तुति, कबीर वाणी तथा “जनम तेरो व्यर्थ ही बीत गयो” जैसे आध्यात्मिक पदों ने श्रोताओं को आत्मचिंतन के लिए प्रेरित किया।

श्रीमती नैन्सी शर्मा ने “ईश्वर स्तुति – प्यासा हिरण” की प्रस्तुति दी। डॉ. स्वामीनाथन ने विभिन्न रागों में माता के भजनों का गायन किया, वहीं श्रीमती शची रानी भारद्वाज ने श्याम भक्ति का भजन प्रस्तुत किया।

डॉ. पुष्पा गुप्ता की “वक्त ने किया” प्रस्तुति ने संगीत के माध्यम से समय और भावनाओं का सुंदर चित्रण किया।

डॉ. एल.एल. धाकड़ ने भगवान ऋषभदेव के जीवन परिचय एवं जैन दर्शन से संबंधित महत्वपूर्ण विचार साझा किए। मूर्ति की आंख के खुले और बंद होने के प्रतीकात्मक संदर्भ से दिगंबर एवं श्वेतांबर परंपराओं के अंतर तथा केवल ज्ञान की अवधारणा पर भी रोचक चर्चा हुई।

श्रीमती शकुंतला धाकड़ ने वृद्धावस्था और वरिष्ठता के अंतर को अपने विचारों के माध्यम से स्पष्ट किया। डॉ. के.एल. डांगी ने वरिष्ठ जीवन के अनुभवों एवं स्मृतियों का उल्लेख किया।

श्रीमती वंदना गुप्ता ने “नारी की परिभाषा” विषय पर अपनी कविता प्रस्तुत कर नारी के विविध स्वरूपों को अभिव्यक्त किया।

संगीतमय प्रस्तुतियों की श्रृंखला में डॉ. अशोक गुप्ता ने “झुकी-झुकी सी नजर” गीत प्रस्तुत किया। डॉ. के.एल. तोतावत की “मिट्टी का दिया” कविता ने जीवन, संस्कार और प्रकाश का संदेश दिया। डॉ. एन.के. पंजाबी ने समय की नजाकत और जीवन की परिस्थितियों को अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति में अभिव्यक्त किया। श्रीमती मणि डांगी ने “कभी राम बन के” भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बनाया।

कार्यक्रम में डॉ. विमल शर्मा ‘मुखलिस’ ने “मधुशाला – एक जीवन दर्शन” शीर्षक से अपनी स्वरचित दार्शनिक कविता प्रस्तुत की, जिसमें जीवन, अनुभव, मानवीय संवेदनाओं और दर्शन के विभिन्न आयामों को काव्यात्मक रूप में अभिव्यक्त किया गया।

इसके पश्चात फिल्मी गीतों की श्रृंखला ने आयोजन को और अधिक उल्लासपूर्ण बना दिया। सभी सदस्य गीतों के साथ सुर मिलाते हुए सामूहिक संगीत आनंद में सहभागी बने।

डॉ. पुष्पा गुप्ता ने “अजीब दास्तां है ये”, डॉ. के.एल. डांगी ने “पिया ऐसो जिया में समाय गयो रे”, डॉ. स्वामीनाथन ने “प्यार दीवाना होता है” तथा डॉ. विमल शर्मा ने “एक प्यार का नगमा है” प्रस्तुत कर संगीत की मधुर धारा प्रवाहित की।

इस अवसर पर डॉ तानिया स्वामीनाथन ने अपने जीवन के अनुभवों को अत्यंत सुंदरता से साझा किया।

उन्होंने रूसी सांस्कृतिक पृष्ठभूमि और भारतीय पारिवारिक संस्कृति के बीच संतुलन स्थापित करते हुए भारत में विवाह के बाद यहीं रहने, ससुराल के परिवार के साथ जीवन बिताने तथा अपने दो पुत्रों के पालन-पोषण के अनुभवों को आत्मीयता से प्रस्तुत किया।

उनकी प्रस्तुति ने सांस्कृतिक समन्वय, पारिवारिक मूल्यों और जीवन में अपनत्व की महत्ता को उजागर किया।

समारोह में इस माह जन्मदिन वाले तीन सदस्यों का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के अंत में दिवंगत डॉ. बी.एल. बसेर को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

आयोजन के उपरांत डॉ. एस सी भारद्वाज परिवार की ओर से सभी सदस्यों के लिए स्नेहपूर्ण उत्सवी भोज की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विमल शर्मा एवं श्रीमती नैन्सी शर्मा ने किया तथा जनवरी 2027 में होने वाले अगले मिलन समारोह के लिए सभी को आमंत्रित किया।