मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

रसद विभाग का श्रीकरणपुर व केसरीसिहपुर में डोर-टू-डोर सर्वे अभियान जारी

श्रीगंगानगर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में पारदर्शिता करने और अपात्र लाभार्थियों को सूची से हटाने के लिए रसद विभाग की ओर से

WAf𝕏TGin✉🖨
रसद विभाग का श्रीकरणपुर व केसरीसिहपुर में डोर-टू-डोर सर्वे अभियान जारी

श्रीगंगानगर । राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में पारदर्शिता करने और अपात्र लाभार्थियों को सूची से हटाने के लिए रसद विभाग की ओर से श्रीकरणपुर व केसरीसिहपुर नगरपालिका क्षेत्र में सघन डोर-टू-डोर सर्वे अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के तहत श्रीकरणपुर वार्ड 3,4,8 और केसरीसिंहपुर के वार्ड संख्या 7 और 11 खाद्य सुरक्षा से जुडे लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन किया गया।

इस दौरान समझाइस के बाद 17 लोगों के द्वारा स्वेच्छा से योजना से नाम हटवाने के लिए गिव-अप आवेदन किया गया।अभियान में जिला रसद अधिकारी श्रीमती पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में अमित चौधरी प्रवर्तन अधिकारी के द्वारा स्थानीय उचित मूल्य दुकानदारों के साथ घर-घर जाकर सर्वे किया गया।

खाद्य विभाग के आदेशानुसार माह अक्टूबर से दिसंबर 2026 तक शहरी निकायों में विशेष सर्वे अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा सूची से अपात्र परिवारों को हटाना और योजना से वंचित पात्र जरूरतमंद परिवारों को सूची में शामिल करना है।जिला रसद अधिकारी श्रीमती कविता सिहाग ने बताया कि अपात्र लाभार्थियों की ओर से स्वयं नाम नहीं हटवाने पर नियमानुसार खाद्य सुरक्षा योजना से बाहर करने की कारवाई की जाएगी।

जिला रसद अधिकारी ने नागरिकों से सर्वे टीम का सहयोग करने व सम्पन्न परिवारों से तथा योजना का अनुचित लाभ ले रहे परिवारों से स्वेच्छा से नाम हटवाने की अपील की है ताकि वास्तविक जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ मिल सके।