मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

पीठासीन एवं मतदान अधिकारी प्रथम का तीसरे दिन प्रशिक्षण आयोजित

श्रीगंगानगर। नगरीय निकाय चुनाव-2026 के तहत पीठासीन अधिकारियों (पीआरओ) एवं मतदान अधिकारी प्रथम (पीओ प्रथम) का तीसरे दिन का प्रशिक्षण

WAf𝕏TGin🖨
पीठासीन एवं मतदान अधिकारी प्रथम का तीसरे दिन प्रशिक्षण आयोजित

श्रीगंगानगर। नगरीय निकाय चुनाव-2026 के तहत पीठासीन अधिकारियों (पीआरओ) एवं मतदान अधिकारी प्रथम (पीओ प्रथम) का तीसरे दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को महर्षि दयानंद बीएड कॉलेज में आयोजित किया गया।प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया के विभिन्न चरणों, मतदान सामग्री के उपयोग, आवश्यक प्रपत्रों तथा निर्वाचन संबंधी दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

अधिकारियों को मतदान दिवस पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य करने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।प्रशिक्षकों ने मतदान दल के सभी सदस्यों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, मतदान प्रक्रिया के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने तथा किसी भी स्थिति में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के संबंध में जानकारी दी।

साथ ही, मतदान से संबंधित विभिन्न व्यावहारिक प्रक्रियाओं को भी समझाया गया तथा अधिकारियों की शंकाओं का समाधान किया गया।

प्रशिक्षण में अतिरिक्त जिला कलक्टर सूरतगढ श्री भवानी सिंह, श्री कैलाश चन्द्र शर्मा, श्री अरविन्द्र सिंह, सहायक प्रशिक्षण प्रभारी श्री सुरेन्द्र कुमार सोनी, श्री राजन शर्मा सहित सम्बधित अधिकारी मौजूद रहे।