श्रीगंगानगर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत आदर्श कृष्ण बाल विद्यालय, श्रीविजयनगर में सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली आयोजित की गई।रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने आमजन को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए ‘‘हमारा वोट, हमारा भविष्य’’ का संदेश दिया।
विद्यार्थियों ने आगामी नगरीय निकाय चुनाव में अपने मताधिकार का निर्भीक एवं अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया तथा विभिन्न नारों के माध्यम से आमजन से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।
रैली के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत बनाने एवं मतदान के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया।
