उदयपुर । श्री अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन समता युवा संघ का राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन 10 अक्टूबर को बीकानेर में आयोजित हुआ। अधिवेशन में देशभर के विभिन्न अंचलों से समता युवा संघ के पदाधिकारी एवं युवा साथी शामिल हुए।
आमसभा में वर्षभर विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर धार्मिक, सामाजिक, उत्क्रान्ति, व्यसन मुक्ति, शासन सेवा, तपस्या सहित विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कारों की घोषणा की गई। इसी क्रम में वर्ष 2024-26 के लिए समता युवा संघ, मेवाड़ अंचल को "सर्वश्रेष्ठ अंचल" के सम्मान से नवाजा गया।
इस सम्मान की घोषणा के बाद उदयपुर सहित समूचे मेवाड़ के साधुमार्गी जैन समाज एवं संघों में हर्ष का माहौल है। बीकानेर में आचार्य रामेश के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त कर मेवाड़ अंचल का दल वापस मेवाड़ पहुंचा।
मेवाड़ अंचल द्वारा गत वर्ष धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अनेक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न किए गए, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना एवं पहचान मिली। अंचल की सक्रियता, संगठनात्मक कार्यप्रणाली एवं वर्षभर किए गए उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर यह सम्मान प्रदान किया गया।
साधुमार्गी जैन संघ का कार्यक्षेत्र देश-विदेश तक विस्तृत है।
राष्ट्रीय कार्यसमिति में मेवाड़ के युवाओं को महत्वपूर्ण दायित्व वर्ष 2026-28 के लिए गठित श्री अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन समता युवा संघ की राष्ट्रीय कार्यसमिति में भी मेवाड़ के युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दीपक कंठालिया उदयपुर, राष्ट्रीय धार्मिक संयोजक श्री मनीष पोखरना मंगलवाड़ चौराहा, राष्ट्रीय सामाजिक संयोजक श्री विकास रांका बड़ीसादड़ी-उदयपुर, राष्ट्रीय समता शाखा सह-संयोजक श्री मुकेश रांका बड़ीसादड़ी-हिम्मतनगर, मेवाड़ अंचल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अभिनव मारू निम्बाहेड़ा तथा मेवाड़ अंचल के राष्ट्रीय मंत्री श्री हिमांशु मेहता बड़ीसादड़ी को दायित्व प्रदान किए गए हैं।
मेवाड़ अंचल को तृतीय बार सर्वश्रेष्ठ अंचल, बड़ीसादड़ी को सर्वश्रेष्ठ समता युवा संघ तथा निम्बाहेड़ा को सर्वश्रेष्ठ धार्मिक समता युवा संघ का सम्मान मिलना एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति में मेवाड़ के युवाओं को महत्वपूर्ण दायित्व प्राप्त होना पूरे मेवाड़ के लिए गौरव की बात है। इन उपलब्धियों से समाज एवं युवा साथियों में उत्साह का संचार हुआ है।
