मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

अपनों से अपनी बात’ का पांच दिवसीय आयोजन

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ, बड़ी परिसर में 5 से 9 सितम्बर तक ‘अपनों से अपनी बात’ कार्यक्रम आयोजित होगा।आस्था चैनल पर

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ, बड़ी परिसर में 5 से 9 सितम्बर तक ‘अपनों से अपनी बात’ कार्यक्रम आयोजित होगा।

WAf𝕏TGin🖨

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ, बड़ी परिसर में 5 से 9 सितम्बर तक ‘अपनों से अपनी बात’ कार्यक्रम आयोजित होगा।

आस्था चैनल पर प्रतिदिन शाम 5 से 7 बजे तक प्रसारित होने वाले कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए दिव्यांगजन और उनके परिजन अपने अनुभव और जीवन में आए बदलाव साझा करेंगे।

कार्यक्रम में संस्थान से जुड़े सहयोगी एवं सेवाभावी भी संवाद करेंगे और सेवा कार्यों को लेकर अपने सुझाव रखेंगे।

इस दौरान दिव्यांगजनों की संघर्ष से आत्मनिर्भरता तक की प्रेरक यात्राओं के साथ उनकी उपलब्धियों और अनुभवों को सामने लाया जाएगा।

संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा परिवार के अनुभवों को सुनना और संवाद के माध्यम से सेवा कार्यों को और प्रभावी बनाना है।