श्रीगंगानगर।लायंस क्लब इंटरनेशनल (प्रांत 3233 ई-1) के रीजन-9 (शिवप्रिया) द्वारा सर्विस वीक का आज विडिवित रूप से समापन हो गया समापन अवसर पर एक समारोह का आज गोल बाजार स्थित एक होटल में आयोजन किया गया।
इस अवसर पर रीजन के विभिन्न क्लबों को सेवा सप्ताह के दौरान किए गए उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।समारोह के दौरान ट्रैफिक थाना प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमारी को शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा सेवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित सड़क सुरक्षा अभियान में सहयोग देने के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान सप्ताह भर आयोजित सेवा गतिविधियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।
रीजन पीआरओ घनश्याम राजपुरोहित ने बताया कि समापन समारोह में पूर्व प्रांतपाल ज्योतिप्रकाश कांडा, पूर्व रीजन चेयरमैन वीरेंद्र बेद, रीजन चेयरमैन दीपक वाट्स, सेवा सप्ताह चेयरमैन राजेश नागपाल, प्रांतीय जनसंपर्क अधिकारी आशीष अरोड़ा, एरिया लीडर कमल कुक्कड़, जोन चेयरमैन नौरंगराय गर्ग एवं अमनप्रदीपसिंह काहलों, रीजन एडवाइजर शैलेन्द्र साहू, रीजन एडमिनिस्ट्रेटर एमपीसिंह, रीजन सचिव राजेश वाट्स, रीजन कोषाध्यक्ष परविंदर लूना, रीजन पीआरओ घनश्याम राजपुरोहित, प्रांतीय सचिव केवल सचदेवा तथा डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर श्याम गोस्वामी, लियो डिस्ट्रिक चेयरपर्सन प्रदीप शेरावाला सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सेवा सप्ताह चेयरपर्सन राजेश नागपाल ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश वाट्स ने किया।
