मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

आबकारी आयुक्त के निर्देशन में प्रदेश में अवैध मदिरा पर कार्रवाई जारी, वाॅश एवं भट्टियां नष्ट

उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश मंे निकाय चुनाव आदर्श आचार संहिता के तहत अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं

WAf𝕏TGin🖨
आबकारी आयुक्त के निर्देशन में प्रदेश में अवैध मदिरा पर कार्रवाई जारी, वाॅश एवं भट्टियां नष्ट

उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश मंे निकाय चुनाव आदर्श आचार संहिता के तहत अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी निरोधात्मक गतिविधियों के तहत नाकाबंदी, गश्त, दबिश की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में जीरो टाॅलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

जयपुर शहर में आबकारी दल एवं रेलवे सुरक्षा दल संयुक्त कार्रवाई में अभियुक्त जिगर राठौड़ निवासी गांधीनगर गुजरात से फोर सेल इन दिल्ली विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी मदिरा जब्त की गई।

कार्रवाई में 29 बोतल विभिन्न ब्रांड की मदिरा बरामद कर अभियोग दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ वृŸा में दबिश कार्रवाई के तहत 5 हजार लीटर वाॅश एवं 2 लीटर हथकड़ शराब जब्त कर अभियोग दर्ज किया गया।

चिŸाौड़गढ़ जिले के बेगू एवं निम्बाहेड़ा क्षेत्र में दबिश की कार्रवाई में एक हजार लीटर वाॅश एवं 3 भट्टियां नष्ट कर 14 लीटर अवैध हथकड़ शराब भी बरामद की गई।

सवाईमाधोपुर में आबकारी दल की कार्रवाई मंे 500 लीटर वाॅश नष्ट करते हुए 5 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। नागौर के लाडनूं में ईपीएफ टीम ने एक चालू भट्टी, 50 लीटर वाॅष नष्ट करते हुए 24 पव्वे देषी मदिरा एवं 18 पव्वे आईएमएफएल के जब्त किए गए।

जोधपुर पश्चिम एवं सरदारपुरा थाना क्षेत्र मेें 168 पव्वे देशी मदिरा, 10 पव्वे आईएमएफएल, 8 केन बीयर एवं 2 लीटर हथकड़ शराब जब्त करते हुए नियमानुसार अभियोग दर्ज किए।

हनुमानगढ़ में संगरिया, भादरा, नोहर क्षेत्रों में कार्रवाई के तहत 500 लीटर वाॅश सहित 2 कच्ची भट्टियां नष्ट करते हुए 14 लीटर हथकड़ शराब, 120 देशी मदिरा के पव्वे, 15 अंग्रेजी शराब के पव्वे किए।

मौके से अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया।इसी प्रकार प्रदेश में समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टाॅलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।