मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
MPUAT-NEWS

डेयरी और खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में राष्ट्रीय संविधान दिवस एवं राष्ट्रीय दुग्ध दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के डेयरी और खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय (सीडीएफटी) में आज राष्ट्रीय

WAf𝕏TGin✉🖨
डेयरी और खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में राष्ट्रीय संविधान दिवस एवं राष्ट्रीय दुग्ध दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के डेयरी और खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय (सीडीएफटी) में आज राष्ट्रीय संविधान दिवस एवं राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि अधिष्ठाता डॉ. सिद्धार्थ मिश्रा ने समस्त सीडीएफटी परिवार और विद्यार्थियों का स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संविधान हमारा सर्वोच्च ग्रंथ है, जो हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। डॉ. अरुण गोयल ने भारतीय संविधान के निर्माण, उसकी विशेषताओं और डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. निकिता वधावन ने विद्यार्थियों को संविधान के मूल मूल्यों - न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. कमलेश मीणा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस भारत में श्वेत क्रांति के जनक एवं प्रसिद्ध दुग्ध वैज्ञानिक डॉ. वर्गीज कुरियन की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सिद्धार्थ मिश्रा ने अपने उद्बोधन में अपने संबोधन में भारतीय डेयरी उद्योग के विकास में डॉ. वर्गीज कुरियन के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए दुग्ध उत्पादन, प्रसंस्करण एवं गुणवत्ता संवर्धन के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों तथा अनुसंधान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को डेयरी क्षेत्र में नवाचार, अनुसंधान एवं उद्यमिता के माध्यम से देश के दुग्ध उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. मिश्रा ने इस अवसर पर यह भी बताया कि भारत विश्व में दुग्ध उत्पादन में प्रथम स्थान पर है। भारत में वर्ष 2024-25 के दौरान कुल 247.87 मिलियन टन दूध का उत्पादन हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में 3.58 प्रतिशत अधिक है। देश में प्रति व्यक्ति प्रतिदिन दूध की उपलब्धता बढ़कर 485 ग्राम हो गई है। राजस्थान 14.82 प्रतिशत योगदान के साथ देश का दूसरा सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक राज्य है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014-15 में देश का कुल दुग्ध उत्पादन 146.31 मिलियन टन था, जो एक दशक में लगभग 69.41 प्रतिशत बढ़ा है। दुग्ध दिवस का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में भारतीय डेयरी उद्योग के गौरवशाली इतिहास, वैज्ञानिक विकास तथा भविष्य की संभावनाओं के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।

इस अवसर कार्यक्रम में डॉ. अरुण कुमार, डॉ. निकिता वधावन, डॉ. कमलेश मीणा, इंजीनियर कुसुम मेघवाल सहित अतिथि संकाय सदस्य, महाविद्यालय के समस्त अशैक्षणिक कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।