मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

डांडिया नाइट में झूमे होटल एसोसिएशन, उदयपुर के सदस्य, बडे व बच्चों ने कई गेम्स में भाग लिया

उदयपुर। होटल एसोसिएशन, उदयपुर की ओर से नवरात्रि में संगठन परिवार के सदस्यों के लिए भव्य गरबा डांडिया नाइट आयोजित की गई जिसमें सदस्यों ने

WAf𝕏TGin✉🖨
डांडिया नाइट में झूमे होटल एसोसिएशन, उदयपुर के सदस्य, बडे व बच्चों ने कई गेम्स में भाग लिया

उदयपुर। होटल एसोसिएशन, उदयपुर की ओर से नवरात्रि में संगठन परिवार के सदस्यों के लिए भव्य गरबा डांडिया नाइट आयोजित की गई जिसमें सदस्यों ने पारंपरिक परिधान पहन कर गरबा किया।

इस अवसर पर विभिन्न ग्रुप्स के गेम्स आयोजित किए गए जिसमें सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि सर्वप्रथम दुर्गा माता जी की आरती कर गरबा प्रारंभ किया गया।

मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन उदयपुर के अध्यक्ष जितेंद्र जैन एवं पूर्व अध्यक्ष मनीष शर्मा रहे। अतिथियों द्वारा विभिन्न ग्रुप्स में स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत किया गया।

होटल एसोसिएशन पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।

अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि हमें अधिक से अधिक नए सदस्य को जोड़ना है एवं पर्यटन से संबंधित विभिन्न विषयों पर कार्य करना है।उपाध्यक्ष उषा शर्मा ने बताया कि बेस्ट कपल में रवि सोनी पूनम सोनी, निखिल चित्तौड़ा अंशुल चित्तौड़ा, निखिल दोषी जागृति दोषी, बेस्ट फीमेल में खुशबू प्रजापत, प्रतिमा अग्रवाल, सारंगी शाह, प्रिया मित्तल, रुचिका शाह व श्रुति जैन रहे।

बेस्ट मेल में संजय दया, कनिष्क शर्मा, गौरव बंदवाल, किड्स में अद्विक जैन, अभिराज जैन, अलकनंदा गोयल, नैधया मेनारिया, जेनजी फीमेल में तेजस्वी तोषनीवाल, नवीशा दोषी, प्रज्ञा पोरवाल को पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम स्थल में प्रथम पांच आने पर आनंद मूंदड़ा, केशव जोशी, जितेंद्र जैन, राजेश तोषनीवाल व भूपेंद्र नागोरी को पुरस्कृत किया गया।

इसके अलावा विभिन्न गेम्स में भी कई पुरस्कार वित्तरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन एंकर मोहित शर्मा एवं डॉ आकांक्षा गोयल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मनीष गलुंडिया, प्रकाश अग्रवाल, सचिव विकास पोरवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव कोठारी, उपाध्यक्ष उषा शर्मा, संग्राम सिंह, डॉ आकांक्षा गोयल, निखिल दोषी, मनदीप सिंह चौहान, गौरव बंदवा, शक्ति सिंह इंदा, कृष्णवीर सिंह चौहान व मानव भंडारी सहित विभिन्न सदस्य उपस्थित थे।