मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Education News

राज्य स्तरीय अणुव्रत क्रिएटिविटी गायन प्रतियोगिता में सी. पी. एस. प्रथम

सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल (CPS), उदयपुर के सीनियर ग्रुप ने राज्य स्तरीय अणुव्रत क्रिएटिविटी समूह गायन प्रतियोगिता में प्रथम

WAf𝕏TGin✉🖨
राज्य स्तरीय अणुव्रत क्रिएटिविटी गायन प्रतियोगिता में सी. पी. एस. प्रथम

सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल (CPS), उदयपुर के सीनियर ग्रुप ने राज्य स्तरीय अणुव्रत क्रिएटिविटी समूह गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता 27 सितंबर 2026 को महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल, शास्त्राी नगर, भीलवाड़ा में आयोजित हुई।

इस प्रतियोगिता में उदयपुर, राजसमंद एवं भीलवाड़ा क्षेत्रा के अनेक विद्यालयों ने भाग लिया, जिनमें वरिष्ठ वर्ग में CPS के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता अक्टूबर माह में लाडनूं शहर में आयोजित होगी। जिसमे CPS के विद्यार्थी भाग लेंगें।

प्रतिभागी विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार हैंः 1. सूर्य देव सिंह चुण्डावत 9 वीं 2. मेहल सनाढ्य 11 वीं विज्ञान 3. तनिष गहलोत 11 वीं विज्ञान 4. ऋषभ गिरि गोस्वामी 11 वीं वाणिज्य 5. प्रेष्ठा शर्मा 12 वीं कला 6. दिव्यांश गंधर्व 12 वीं कला (तबला वादन) विद्यालय के इस श्रेष्ठ प्रदर्शन पर विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों ने छात्रा छात्राओं को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए व उनके कोच श्री नारायण गंधर्व व सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दी।

सी.पी.एस. व राॅकवुड्स की चेयरपर्सन - डाॅ. अलका शर्मा, निदेशक प्रशासन - श्री अनिल शर्मा, निदेशक - डाॅ. दीपक शर्मा, संयुक्त निदेशक - श्री विक्रमजीत सिंह शेखावत, प्रशासक - श्री सुनील बाबेल, प्राचार्या - श्रीमती पूनम राठौड, व प्रधानाध्यापिका - श्रीमती कृष्णा शक्तावत व विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना कीं।