मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

उदयपुर के युवा तीरंदाजों ने हनुमानगढ़ में लहराया परचम

स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकजीते

मुख्य बिंदु
  • राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद द्वारा संचालित बालक तीरंदाजी अकादमी, उदयपुर के खिलाड़ियों ने हनुमानगढ़ में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए उदयपुर शहर और पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।
  • प्रतियोगिता के अंडर-19 इंडियन राउंड वर्ग में उदयपुर के खिलाड़ियों ने कई पदक अपने नाम किए।
  • महेश पालीवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में उदयपुर के खिलाड़ियों ने अंडर-19 इंडियन राउंड की टीम स्पर्धा में बेहतरीन आपसी तालमेल, अनुशासन और सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया।
  • इस विजेता टीम में उदयपुर अकादमी के प्रतिभावान खिलाड़ी श्रीपाल, नितिन और शुभम शर्मा शामिल रहे।
  • इसी प्रकार व्यक्तिगत वर्ग में उदयपुर के खिलाड़ी श्रीपाल का जलवा देखने को मिला।
  • श्रीपाल ने 30 मीटर स्पर्धा में अद्भुत निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
WAf𝕏TGin✉🖨
उदयपुर के युवा तीरंदाजों ने हनुमानगढ़ में लहराया परचम

उदयपुर । राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद द्वारा संचालित बालक तीरंदाजी अकादमी, उदयपुर के खिलाड़ियों ने हनुमानगढ़ में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए उदयपुर शहर और पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।

प्रतियोगिता के अंडर-19 इंडियन राउंड वर्ग में उदयपुर के खिलाड़ियों ने कई पदक अपने नाम किए।

जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में उदयपुर के खिलाड़ियों ने अंडर-19 इंडियन राउंड की टीम स्पर्धा में बेहतरीन आपसी तालमेल, अनुशासन और सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया।

इस विजेता टीम में उदयपुर अकादमी के प्रतिभावान खिलाड़ी श्रीपाल, नितिन और शुभम शर्मा शामिल रहे।इसी प्रकार व्यक्तिगत वर्ग में उदयपुर के खिलाड़ी श्रीपाल का जलवा देखने को मिला।

श्रीपाल ने 30 मीटर स्पर्धा में अद्भुत निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही, प्रतियोगिता में निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उन्होंने ओवरऑल श्रेणी में कांस्य पदक भी हासिल किया।

उनके इस शानदार प्रदर्शन के दम पर उनका चयन राष्ट्रीय चयन स्पर्धा के लिए हुआ है।

तीरन्दाजी टीम ने प्र्रशिक्षक चेतन मेहरा के नेतृत्व मे प्रतियोगिता में भाग लिया ।खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक और गौरवशाली सफलता पर जिला खेल अधिकारी डॉ. पालीवाल, खेल प्रेमियों, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और खेल विभाग के अधिकारियोंमें उत्साह और खुशी का माहौल है।

सभी ने विजेता खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं