मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

मानव श्रृंखला से दिया स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं नैतिक मतदान का संदेश

श्रीगंगानगर। नगर निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर बुधवार को जिला मुख्यालय सहित सादुलशहर, पदमपुर, करणपुर एवं विभिन्न ब्लॉक मुख्यालयों पर स्वीप

WAf𝕏TGin✉🖨
मानव श्रृंखला से दिया स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं नैतिक मतदान का संदेश

श्रीगंगानगर। नगर निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर बुधवार को जिला मुख्यालय सहित सादुलशहर, पदमपुर, करणपुर एवं विभिन्न ब्लॉक मुख्यालयों पर स्वीप गतिविधि के तहत मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया।

मानव श्रृंखला के माध्यम से मतदाताओं को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं नैतिक मतदान का संदेश दिया गया। जिला मुख्यालय पर मानव श्रृंखला का आयोजन नई धान मंडी में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविन्द्र सिंह, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री शंकर धारीवाल, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री सुनील दामड़ी, श्री बहादुर सिंह सहित स्वीप प्रकोष्ठ से श्री रमन असीजा, श्री रामरतन, श्री राकेश बंसल, श्री अमरजीत लहर, डॉ. नवीन तिवाड़ी, प्रोफेसर श्री विक्रम देओल तथा निजी विद्यालयों के प्रतिनिधि श्री अरूण गोदारा उपस्थित रहे।कार्यक्रम में जिला मुख्यालय स्थित राजकीय एवं निजी विद्यालयों के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविन्द्र सिंह ने कहा कि 11 सितम्बर 2026 को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में अपने परिजनों को सोच-समझकर शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करें, ताकि लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।जिला स्वीप समन्वयक श्री असीजा द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों एवं कार्मिकों को आदर्श मतदान की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान का गायन किया गया तथा विद्यार्थियों को सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

मानव श्रृंखला के दौरान शारीरिक शिक्षिका श्रीमती कुलवीर कौर, श्रीमती अंजू बुट्टर एवं श्री भूपेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों के माध्यम से आकर्षक आकृति निर्माण करवाया।

कार्यक्रम में यातायात पुलिस एवं मेडिकल टीम की उपस्थिति रही। पेयजल, टैंट, माइक एवं साफ-सफाई सहित आवश्यक व्यवस्थाओं में नगर परिषद् का सहयोग रहा।