मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Education News

सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लिए गौरव का क्षण

भोपाल में CBSE वेस्ट जोन U-17 गर्ल्स क्रिकेट चैंपियनशिप में छात्रा अंशिका भंडारी ने जीता गोल्ड मेडल

WAf𝕏TGin✉🖨
सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लिए गौरव का क्षण

विद्यालय की कक्षा 10 की होनहार छात्रा अंशिका भंडारी ने भोपाल (म.प्र.) में आयोजित CBSE वेस्ट जोन अंडर-17 गर्ल्स क्रिकेट चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (GOLD MEDAL) जीतकर विद्यालय का नाम पूरे जोन में रोशन किया है।

अंशिका की यह उपलब्धि उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य श्री विलियम डिसूज़ा ने अंशिका को हार्दिक बधाई देते हुए कहा, "अंशिका ने अपनी प्रतिभा से साबित कर दिया है कि लगन और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

विद्यालय परिवार को उस पर बेहद गर्व है।" अंशिका के कोच श्री तारिक खान ने भी उसकी सफलता पर खुशी जाहिर की और कहा कि अंशिका शुरू से ही बेहद मेहनती और जुझारू खिलाड़ी रही है।

मैदान पर उसका समर्पण ही आज इस गोल्ड मेडल के रूप में सामने आया है। यह सफलता न केवल अंशिका के माता-पिता के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि स्कूल के सभी युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।

पूरे विद्यालय परिवार की ओर से अंशिका को ढेर सारी बधाइयाँ और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ! शाबाश अंशिका!