उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MPUAT), राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर के कृषि अर्थशास्त्र एवं प्रबंधन विभाग में 5 सितंबर को भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मया गया।
कार्यक्रम का आयोजन विभाग के एम.एससी. एवं पीएच.डी. विद्यार्थियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभाग के सभी विद्यार्थी, संकाय सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए शिक्षा, अनुसंधान, शैक्षणिक मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया।
इस अवसर पर डॉ. जी. एल. मीना, विभागाध्यक्ष, ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं व्यक्तिगत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने तक सीमित नहीं रहते, बल्कि विद्यार्थियों को अनुसंधान, नवाचार एवं जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं। डॉ. लतिका शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा विद्यार्थियों को शिक्षकों के मार्गदर्शन से निरंतर सीखने एवं आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में प्रियंका यादव, दीपक मीणा, ऋषभ, दीपक जैन, अदिति ठाकुर, राजकुमारी शर्मा, कशिश, राजेश, खुशी, डिंपल, जी. डी. व्यास तथा अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। कार्यक्रम का मंच संचालन सुश्री खुशी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुश्री राजकुमारी शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया। शिक्षक दिवस समारोह ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के बीच आपसी सौहार्द एवं आत्मीयता को मजबूत करने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उत्कृष्ट अनुसंधान एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ किया।
