मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में होंगे विद्यार्थियों द्वारा नाट्य मंचन

उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, उदयपुर एवं उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय

WAf𝕏TGin🖨

उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, उदयपुर एवं उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय बाल रंग उत्सव का आयोजन 25 से 27 सितम्बर तक शिल्पग्राम स्थित दर्पण सभागार में किया जाएगा।

शिक्षा में रंगमंच की अवधारणा के अंतर्गत आयोजित इस उत्सव में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी अपने पाठ्यक्रम में शामिल अध्यायों एवं विषयों पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियां देंगे।

सभी प्रस्तुतियां प्रातः 10.30 बजे से होंगी तथा आमजन के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, उदयपुर के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी ने बताया कि केन्द्र द्वारा किए जा रहे नवाचारों के तहत इस बाल रंग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों को रंगमंच के माध्यम से पाठ्यक्रम के विषयों को समझने तथा अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति को मंच प्रदान करना है।

उत्सव के प्रथम दिवस 25 सितम्बर, शुक्रवार को प्रातः 10.30 बजे ‘मैं बोझ नहीं, भविष्य हूं’ नाटक प्रस्तुत किया जाएगा। इसका मंचन गुरुकुल इंटर कॉलेज, गुमनाबरा, झांसी के विद्यार्थी करेंगे। नाटक का निर्देशन अश्वनी ने किया है। इसके पश्चात ‘जामुन का पेड़’ नाटक एल.एस. मेमोरियल स्कूल, लक्ष्मण राजा कैंपस, छतरपुर, मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। इसका निर्देशन शिवेन्द्र शुक्ला ने किया है।

द्वितीय दिवस 26 सितम्बर, शनिवार को प्रातः 10.30 बजे ‘महारानी लक्ष्मीबाई’ नाटक का मंचन शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, मुरार, ग्वालियर, मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों द्वारा किया जाएगा। नाटक का निर्देशन डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने किया है।

तृतीय दिवस 27 सितम्बर, रविवार को ‘युगधारा’ नाटक चाचा नेहरू बालिका इंटर कॉलेज, बर्रा, कानपुर, उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। इसका निर्देशन नीरज कुशवाहा ने किया है। इसके बाद ‘अहिल्याबाई’ नाटक निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज, तुलसीपुर, वाराणसी के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। इसका निर्देशन उमेश भाटिया ने किया है।

तीन दिवसीय इस बाल रंग उत्सव में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों को रंगमंच के माध्यम से अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।