मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

कृषि विज्ञान केन्द्र जैसलमेर पर महिला किसान दिवस का आयोजन

जैसलमेर। कृषि विज्ञान केन्द्र जैसलमेर द्वारा केन्द्र पर महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया। 15 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्तर पर महिला किसानो

जैसलमेर। कृषि विज्ञान केन्द्र जैसलमेर द्वारा केन्द्र पर महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया।

WAf𝕏TGin✉🖨
कृषि विज्ञान केन्द्र जैसलमेर पर महिला किसान दिवस का आयोजन

जैसलमेर । कृषि विज्ञान केन्द्र जैसलमेर द्वारा केन्द्र पर महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया ।

15 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्तर पर महिला किसानो के श्रम को सम्मानित करने के उद्देश्य से जैसलमेर जिले की महिला कृषको के साथ केन्द्र ने महिला कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया ।

केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ दीपक चतुर्वेदी ने कृषक महिलायों को कृषि में उन्नत तकनीकियो एवं प्रोद्योगिकियो का उपयोग करके अच्छा उत्पादन लेने हेतु जानकारी साझा की ।

उन्होंने महिलाओ को कृषि आधारित कौशल प्रशिक्षणों के माध्यम से उद्यमिता कार्याे को शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया एवं इसके माध्यम से जिले में महिलाये अपनी पहचान बनाने की दिशा में काम करे ।

केन्द्र द्वारा विभिन्न विषयों पर उन्नत तकनिकी आधारित प्रशिक्षणों के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें अपनी रूचि अनुसार इनसे जुड़कर अपना कोशल विकास करने हेतु प्रोत्साहन दिया ।

केन्द्र की गृह वैज्ञानिक डॉ चारू शर्मा ने कृषि में खाद्य प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन द्वारा आय सृजन के अवसरों के विषय में जानकारी दी । उन्होंने घरेलु स्तर पर गृहवाटिका लगाकर पारिवारिक पोषण को सुनिश्चित करने के बिन्दुओ पर चर्चा की ।

उन्होंने महिला किसान जो कृषि एवं घर की धुरी के रूप में कार्यशील है ,उन्हें अपने कौशल विकास को बढ़ाने की अत्यंत आवश्यकता पर बल दिया। इस दिशा में वे कृषि विज्ञानं केन्द्र जैसलमेर से उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर सकती है।

केन्द्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ बबलू शर्मा ने खेती में मृदा स्वस्थ्य एवं उचित पोषक तत्व प्रबंधन के प्रमुख विषयों पर जानकारी दी उन्होंने मृदा एवं पानी की जाँच की आवश्यकता एवं महत्ता से महिला किसानो को अवगत करवाया ।कार्यक्रम में जिले के खिया , थईयात , बासनपीर, विश्नोइयो की ढाणी आदि क्षेत्रो से महिला किसानो ने भाग लिया ।