उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में अन्य राज्यों से आने वाली मदिरा एवं अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम हेतु जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत विशेष निरोधात्मक अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत अवैध देशी, विदेशी मदिरा की जब्ती सहित एक लाख 18 हजार 371 लीटर वाॅश नष्ट करते हुए 94 अभियुक्त गिरफ्तार किए है।94 गिरफ्तार - 590 अभियोग दर्जप्रदेष में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत एक से 5 नवम्बर तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 590 अभियोग दर्ज किए गए है।
प्रदेष में देशी मदिरा 4 लाख 93 हजार 30 रूपए लागत की 1502 लीटर, भारत निर्मित विदेशी मदिरा 5 लाख 84 हजार 445 रूपए की 7076 लीटर, बीयर 90 हजार 134 रूपए की 392 लीटर, हथकड़ शराब 4442 लीटर जब्त की गई है।
इसी क्रम में वाॅश एक लाख 18 हजार 371 लीटर नष्ट किया गया है।
प्रदेश में अभियान के दौरान दुपहिया वाहन 8 जब्त करते हुए 94 व्यक्तियों का गिरफ्तार किया गया है।आबकारी दलों की कार्रवाईकोटा जिले के रामगंजमंडी में आबकारी टीम की कार्रवाई में 2 हजार लीटर वाॅश सहित 5 मदिरा भट्टियां नष्ट कर 54 लीटर अवैध हथकड़ मदिरा जब्त की गई।
जयपुर में देशी मदिरा के 400 पव्वे जब्त करते हुए 4 अभियोग दर्ज किए। झालावाड़ में अवैध मदिरा परिवहन करने पर स्कूटी जब्त कर अभियोग दर्ज किया।
श्रीगंगानगर में 200 लीटर वाॅश व मदिरा भट्टी नष्ट करते हुए एक मोटरसाईकल जब्त की साथ ही एक अन्य कार्रवाई में 33 पव्वे देशी मदिरा के जब्त किए। जोधपुर के पीपाड़, फलौदी एवं सरदारपुरा थाना क्षेत्र में 300 लीटर वाॅश नष्टीकरण सहित 45 पव्वे देशी मदिरा जब्त की गई।
हनुमानगढ़ जिले के भादरा, नोहर, संगरिया व हनुमानगढ़ थाना क्षेत्र में 4 हजार लीटर वाॅश सहित 6 कच्ची भट्टियां नष्ट करते हुए 3.75 बल्क लीटर हरियाणा निर्मित देशी मदिरा व 15 लीटर हथकड़ मदिरा जब्त कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
भीलवाड़ा के साराना में 200 लीटर वाॅश सहित 3 मदिरा भट्टियां नष्ट कर अभियोग दर्ज किया। सीकर में 1600 लीटर वाॅश नष्ट करते हुए देशी मदिरा के 170 पव्वे, अंग्रेजी मदिरा के 17 पव्वे, बीयर 12 केन एवं 238 लीटर अवैध हथकड़ मदिरा जब्त करते हुए अभियोग दर्ज किए गए।
टोंक में 300 लीटर वाॅश नष्टीकरण सहित 59 लीटर हथकड़ मदिरा जब्त की।
सवाईमाधोपुर में दबिश की कार्रवाई में आईएमएफएल पव्वे 140 फोर सेल इन हरियाणा, देशी मदिरा के 48 पव्वे सहित 3 लीटर हथकड़ मदिरा जब्त की गई।इसी प्रकार प्रदेश के समस्त जिलों में भी गष्त, नाकाबंदी व दबिश दी जा रही है।
समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।
