मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

सुशासन के संवाहक सिद्ध हो रहे सेवा सेतु शिविर

ग्रामीणों की समस्याओं का हो रहा त्वरित निस्तारण

मुख्य बिंदु
  • राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत बुधवार को जिले की सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर सेवा सेतु शिविरों का आयोजन किया गया।
  • शिविरों में विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो रही हैं।
  • इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिल रही है।
  • सेवा सेतु शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाओं और योजनाओं का लाभ उनके नजदीकी क्षेत्र में उपलब्ध कराना तथा आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना है।
  • इसी क्रम में आयोजित शिविरों में ग्रामीणों की सुविधा के लिए विभिन्न विभागों के कार्मिक उपस्थित रहे और विभागीय सेवाओं से जुड़े कार्यों का संपादन किया।
  • शिविरों में पंचायती राज एवं राजस्व विभाग, कृषि विभाग, विद्युत विभाग, पेयजल, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा रसद विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कार्य किए गए।
WAf𝕏TGin🖨
सुशासन के संवाहक सिद्ध हो रहे सेवा सेतु शिविर

उदयपुर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत बुधवार को जिले की सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर सेवा सेतु शिविरों का आयोजन किया गया।

शिविरों में विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो रही हैं।

इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिल रही है।सेवा सेतु शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाओं और योजनाओं का लाभ उनके नजदीकी क्षेत्र में उपलब्ध कराना तथा आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना है।

इसी क्रम में आयोजित शिविरों में ग्रामीणों की सुविधा के लिए विभिन्न विभागों के कार्मिक उपस्थित रहे और विभागीय सेवाओं से जुड़े कार्यों का संपादन किया।

शिविरों में पंचायती राज एवं राजस्व विभाग, कृषि विभाग, विद्युत विभाग, पेयजल, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा रसद विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कार्य किए गए।

ग्रामीणों ने अपनी आवश्यकताओं एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कार्मिकों से जानकारी प्राप्त कर योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया पूरी की।

पंचायती राज एवं राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों के साथ कृषि एवं पशुपालन विभाग की योजनाओं, विद्युत एवं पेयजल से जुड़ी सेवाओं तथा महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और रसद विभाग से संबंधित कार्यों के लिए भी ग्रामीणों को शिविर स्थल पर आवश्यक मार्गदर्शन एवं सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।ग्रामीणों में दिखा उत्साह, योजनाओं की मिली जानकारीसेवा सेतु शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।

ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों के काउंटरों पर पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली और पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ प्राप्त किया।

शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।

इससे ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं उपलब्ध सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला।गांव-गांव तक पहुंच रहा जनसेवा का संकल्पविकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे सेवा सेतु शिविर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।

शिविरों में विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से ग्रामीणों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता कम हो रही है और स्थानीय स्तर पर ही उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

जिले के सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर आयोजित शिविरों में विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकों ने ग्रामीणों को उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने की कार्रवाई की।

अभियान के माध्यम से शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी ढंग से ग्रामीणों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।