मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

मुख्यमंत्री से सफाई कर्मचारी भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग

सफाई कर्मचारी यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने भेजा मांग पत्र

WAf𝕏TGin🖨
मुख्यमंत्री से सफाई कर्मचारी भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग

श्रीगंगानगर । अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मांग पत्र भेजकर राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 की आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की गई है।सफाई कर्मचारी यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने कहा कि सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास अनुभव प्रमाण पत्र होना आवश्यक है तथा अनुभव प्रमाण पत्र आवेदन की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2026 से पूर्व जारी होना अनिवार्य है।

साथ ही 1 अगस्त 2026 से पूर्व जारी पुराने अनुभव प्रमाण पत्रों को मान्य नहीं माना जा रहा है।

यूनियन ने मांग पत्र में अवगत कराया कि निकायों में अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने का कार्य अपेक्षित गति से नहीं हो पा रहा है और अनेक पात्र अभ्यर्थियों को अभी तक अनुभव प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं हो पाए हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने कहा कि यदि आवेदन की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2026 ही रहती है, तो अनुभव प्रमाण पत्र जारी होने में हो रहे विलंब के कारण बड़ी संख्या में पात्र अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने से वंचित हो सकते हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती की आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई जाए ताकि अनुभव रखने वाले पात्र अभ्यर्थियों को अपना अनुभव प्रमाण पत्र प्राप्त करने तथा भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने का पर्याप्त अवसर मिल सके।

यूनियन ने आशा व्यक्त की है कि राज्य सरकार अभ्यर्थियों के हित में इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाएगी।