मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
MPUAT-NEWS

आरसीए उदयपुर में आईसीएआर की दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी सह बिक्री का आयोजन

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमПУАТ) के संघटक संस्थान राजस्थान कृषि महाविद्यालय (आरसीए), उदयपुर में 21 एवं

WAf𝕏TGin✉🖨
आरसीए उदयपुर में आईसीएआर की दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी सह बिक्री का आयोजन

उदयपुर । महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमПУАТ) के संघटक संस्थान राजस्थान कृषि महाविद्यालय (आरसीए), उदयपुर में 21 एवं 22 अगस्त 2026 को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR-DKMA), नई दिल्ली द्वारा दो दिवसीय कृषि पुस्तक प्रदर्शनी सह बिक्री का भव्य आयोजन किया गया।

एमपीयूएटी के कुलपति डॉ. प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों के लिए नवीनतम कृषि साहित्य की उपलब्धता पर विशेष बल दिया।

उन्होंने कहा कि स्नातक स्तर पर 'छठे डीन समिति' (6th Deans' Committee) की सिफारिशों तथा स्नातकोत्तर (PG) व विद्यावाचस्पति (PhD) स्तर पर 'बीएसएमए' (BSMA) के नए दिशा-निर्देशों के अनुरूप अध्ययन और शोध के लिए अद्यतन पुस्तकों एवं शोध सामग्री की अत्यंत आवश्यकता है।

इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय द्वारा आईसीएआर के सहयोग से इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।

महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. लोकेश गुप्ता ने भी विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों को आधुनिक कृषि ज्ञान और नवीनतम साहित्य से अपडेट रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में पुस्तकालय प्रभारी डॉ. देवेंद्र जैन ने आईसीएआर की टीम का हार्दिक स्वागत किया तथा आयोजन के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं कृषि वैज्ञानिकों ने भाग लिया और आईसीएआर द्वारा प्रकाशित विभिन्न महत्वपूर्ण पुस्तकों एवं प्रकाशनों का लाभ उठाया।