मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
MPUAT-NEWS

टोपी, मास्क एवं एप्रन रखेंगे महिला किसानों को धूप और धूल से सुरक्षित

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर के फार्म मशीनरी विभाग में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में

WAf𝕏TGin✉🖨
टोपी, मास्क एवं एप्रन रखेंगे महिला किसानों को धूप और धूल से सुरक्षित

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर के फार्म मशीनरी विभाग में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में सुरक्षा एवं श्रम विज्ञान पर संचालित अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना (आईसीएआर) के तहत 14 से 16 अक्टूबर तक कृषि दुर्घटना जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दूसरे दिन हींता एवं मालपुरा गांवों की 45 महिला किसानों को सुरक्षित कृषि कार्यों के प्रति जागरूक करने के लिए एक जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई।

परियोजना प्रभारी प्रोफेसर सांवल सिंह मीणा ने बताया कि अभियान के दूसरे दिन को महिला कृषक दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर महिला किसानों को तेज धूप और उसकी हानिकारक किरणों से बचाव के लिए कृषि टोपी, एप्रन एवं हाथों के दस्ताने प्रदान किए गए। साथ ही, कीटनाशकों के छिड़काव तथा अन्य कृषि कार्यों के दौरान उड़ने वाले धूल कणों से बचाव के लिए कृषि डस्ट मास्क एवं गॉगल्स वितरित किए गए।

उन्होंने बताया कि थ्रेशिंग, पशुओं के बाड़े की साफ-सफाई तथा कीटनाशकों के छिड़काव जैसे कार्यों के दौरान उचित सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करना आवश्यक है।

महिला किसानों को विशेष रूप से थ्रेशर पर कार्य करते समय चुस्त कपड़े पहनने तथा सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया, ताकि थ्रेशर से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके।

अभियान का उद्देश्य महिला किसानों को कृषि कार्यों के दौरान संभावित जोखिमों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित कृषि पद्धतियों और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के उपयोग को बढ़ावा देना है।