मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम शुक्रवार को

नवचयनित कार्मिकों को नियुक्ति पत्र वितरित कर उत्सव में किया जाएगा सम्मान

मुख्य बिंदु
  • कार्मिक विभाग, राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम शुक्रवार, 2 अक्टूबर को नगर परिषद सभागार, जैसलमेर में आयोजित किया जाएगा।
  • कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों में नवचयनित कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे तथा उनके चयन पर अभिनंदन एवं सम्मान किया जाएगा।
  • कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने और नवचयनित कार्मिकों का उत्साहवर्धन करने का संदेश दिया जाएगा।
  • जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नवचयनित कार्मिकों की सहभागिता रहेगी।
  • कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का वर्चुअली माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा।
WAf𝕏TGin✉🖨

जैसलमेर । कार्मिक विभाग, राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम शुक्रवार, 2 अक्टूबर को नगर परिषद सभागार, जैसलमेर में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों में नवचयनित कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे तथा उनके चयन पर अभिनंदन एवं सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने और नवचयनित कार्मिकों का उत्साहवर्धन करने का संदेश दिया जाएगा।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नवचयनित कार्मिकों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का वर्चुअली माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा।