मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 4 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

चुनाव पर्यवेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं रिटर्निंग अधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

व्यवस्थाओं का लिया जायजा, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

WAf𝕏TGin✉🖨
चुनाव पर्यवेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं रिटर्निंग अधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जैसलमेर । नगर पालिका पोकरण आम चुनाव-2026 के तहत शुक्रवार को मतदान के दौरान चुनाव पर्यवेक्षक नवनीत कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे तथा रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी पोकरण हीर सिंह चारण ने संवेदनशील, अतिसंवेदनशील के साथ ही विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया एवं मतदान व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया एवं वहां पर की गई कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को भी देखा।

सभी मतदान केन्द्रो पर मतदाता भय मुक्त होकर अपने मतदान का प्रयोग करते हुए दिखाई दे रहे थे।

अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा मतदाताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान दलों से मतदान की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्ण रूप से स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए की गई छाया, पेयजल, बैठने की व्यवस्था तथा दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का भी अवलोकन किया।