मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 1 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

ईएसआईसी अस्पताल में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम

उदयपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी)

WAf𝕏TGin✉🖨
ईएसआईसी अस्पताल में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम

उदयपुर । लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पताल में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का आयोजन अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराधा गहलोत के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया।

इस अवसर पर अस्पताल के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ग्रहण की।इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान एवं देश की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का स्मरण किया गया।

उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी सौहार्द, समरसता एवं भाईचारे की भावना बनाए रखने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।