मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 19 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

इंदिरा गांधी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया स्मरण, संगोष्ठी आयोजित

उदयपुर। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं लौह महिला स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर रक्षाबंधन, धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेंटर पर गुरूवार

उदयपुर। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं लौह महिला स्व.

मुख्य बिंदु
  • भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं लौह महिला स्व.
  • इंदिरा गांधी की जयंती पर रक्षाबंधन, धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेंटर पर गुरूवार को श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
  • इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने स्व.
  • इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
  • संगोष्ठी को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि स्व.
  • इंदिरा गांधी का व्यक्तित्व दृढ़ इच्छाशक्ति, साहसिक नेतृत्व और दूरदर्शी सोच का प्रतीक था।
WAf𝕏TGin✉🖨
इंदिरा गांधी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया स्मरण, संगोष्ठी आयोजित

उदयपुर। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं लौह महिला स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर रक्षाबंधन, धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेंटर पर गुरूवार को श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने स्व. इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी का व्यक्तित्व दृढ़ इच्छाशक्ति, साहसिक नेतृत्व और दूरदर्शी सोच का प्रतीक था। उन्होंने अपने कार्यकाल में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लेकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बैंकों का राष्ट्रीयकरण, तथा हरित क्रांति को प्रोत्साहन जैसे निर्णय उनके दूरगामी दृष्टिकोण और जनकल्याणकारी सोच को दर्शाते हैं। उनका संपूर्ण जीवन देश की सेवा, सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहा। उनके विचार और योगदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे।

इस दौरान लोकेश, किशन, देवीलाल, आशा जाट, आशीष, रमेश, जतिन, दिनेश, दीपेश, करन, यश सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।