मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

पार्षद बंटी वाल्मीकि ने वार्ड नं. 12 में सीसीसीटी कैमरे व अभय कमाण्ड कैमरे लगवाने के संबंध में सभापति नगर परिषद तथा जिला पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन।

श्रीगंगानगर। वार्ड नम्बर 12 के पार्षद बंटी वाल्मीकि ने वार्ड में बढ़ती आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

WAf𝕏TGin✉🖨
पार्षद बंटी वाल्मीकि ने वार्ड नं. 12 में सीसीसीटी कैमरे व अभय कमाण्ड कैमरे लगवाने के संबंध में सभापति नगर परिषद तथा जिला पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन।

श्रीगंगानगर । वार्ड नम्बर 12 के पार्षद बंटी वाल्मीकि ने वार्ड में बढ़ती आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

इस संबंध में उन्होंने सभापति नगर परिषद अजय दावड़ा तथा जिला पुलिस अधीक्षक को अलग अलग पत्र सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

पार्षद बंटी वाल्मीकि ने बताया कि वार्ड नं. 12 में पिछले काफी समय से लड़ाई-झगड़े, चोरी, चैन स्नेचिंग सहित अन्य घटनाओं की शिकायतें सामने आ रही हैं।

असामाजिक तत्वों द्वारा कई घरों पर ईंट-पत्थरों से हमले किए जाने तथा क्षेत्र में नशे के कारोबार के सक्रिय होने से आमजन में चिंता का माहौल है।

पार्षद बंटी वाल्मीकि ने सभापति अजय दावड़ा को सौंपे पत्र में वार्ड नं. 12 की करीब 20 गलियों एवं 2 मुख्य सड़कों पर उत्तम गुणवत्ता के सीसीटीवी नाईट विजन कैमरे लगाए जाने की मांग की है, ताकि क्षेत्र की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके और आमजन को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

वहीं, जिला पुलिस अधीक्षक को सौंपे पत्र में केदार चैक, शीतला माता मंदिर, ईदगाह चैक, चांदी के मोड़, कामरेड चैक एवं लखारा चैक सहित प्रमुख स्थानों पर अभय कमाण्ड के कैमरे लगाए जाने की मांग की गई है।पार्षद बंटी वाल्मीकि ने कहा कि इन स्थानों पर कैमरे स्थापित होने से पुलिस प्रशासन को आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा घटनाओं की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई करने में सहायता मिलेगी।

पार्षद बंटी वाल्मीकि ने प्रशासन से मांग की कि वार्ड नं. 12 में सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हो सके और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

इस दौरान पार्षद बंटी वल्मीकि, अली अब्बास, छिन्दा सिंह, फरमान, अशोक सुमाली, राजेश खन्ना, विजय द्रविड़, हरीश नायक, मोनू सारवाण, सुशील अरोड़ा, भेरू, राहुल धोमू, निवास, सुनील आदि काफी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।