जैसलमेर । उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) परसाराम सैनी ने सचिव, नगर विकास न्यास, आयुक्त नगरपरिषद एवं अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग जैसलमेर को पत्र प्रेषित कर निर्देशित किया हैं कि नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के सम्बन्ध में मतदान दलों का अन्तिम प्रशिक्षण, रवानगी तथा संग्रहण स्थल एस.बी.के. राजकीय महाविद्यालय जैसलमेर में समय रहते सभी व्यवस्थाएॅं सुनिश्चित कर लें।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगरपरिषद जैसलमेर के प्रथम चरण में होने वाले मतदान के लिये मतदान दलों का अन्तिम प्रशिक्षण एवं रवानगी 8 सितम्बर को होगी।
वहीं मतदान दलों की वापसी एवं सामग्री संग्रहण 9 सितम्बर को मतदान समाप्ति के पश्चात होगा। इसी प्रकार नगरपालिका पोकरण के द्वितीय चरण में 11 सितम्बर को होने वाले मतदान के लिये मतदान दलों का अन्तिम प्रशिक्षण एवं रवानगी 10 सितम्बर को होगी।
वहीं मतदान दलों की वापसी एवं सामग्री संग्रहण 11 सितम्बर मतदान समाप्ति के पश्चात एस.बी.के. राजकीय महाविद्यालय जैसलमेर में होगा।
उन्होंने इसके लिये निर्धारित स्थल पर विद्युत, पेयजल व्यवस्था, माईक, कुर्सियांें, टैंट, स्टेज एवं समस्त प्रकार की सामान्य व्यवस्थाएं निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।