श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में जारी विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान के तहत सोमवार को भू अभिलेख निरीक्षक वृत 18 जेड में शिविर का आयोजन किया गया।भू अभिलेख निरीक्षक वृत 18 पर आयोजित सेवा सेतु अभियान-2026 में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 52 व्यक्तियों की एनसीडी स्क्रीनिंग व बीपी, शुगर जांच, 8 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, 26 महिलाओं की कैंसर स्क्रीनिंग एवं दो बच्चों का टीकाकरण किया गया।
पशुपालन विभाग द्वारा 120 पशुओं का टीकाकरण, 100 पशुओं को कृमि नाशक दवा पिलाई,10 मंगला पशु बीमा योजना की पॉलिसियां वितरित की गई।
सहकारिता विभाग द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 8 प्रकरण का भौतिक सत्यापन और 20 कृषकों को अल्पकालीन ऋण की जानकारी दी गई।महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 38 महिलाओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
राजस्व विभाग द्वारा 10 फार्मर रजिस्ट्री बनाई गई एवं तीन नामांतरण स्वीकृत किये गये। कृषि विभाग द्वारा 5 मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण किया।
सूक्ष्म सिंचाई योजना का एक आवेदन प्राप्त कर 21 किसानों को कृषि योजनाओं की जानकारी दी।शिविर में गिरदावरी देवी पत्नी कृष्ण लाल निवासी 4 सी छोटी ने रहन मुक्त पत्र प्रस्तुत किया।
पटवारी हलका पूनम ग्रोवर ने आदेश प्राप्त कर अविलंब नामांतरण दर्ज कर स्वीकृति हेतु प्रेषित किया। श्री आदराम नायक उप तहसीलदार मिर्जेवाला ने तुरंत नामांतरण स्वीकृत कर नामांतरण की प्रति प्रार्थिया को शिविर में ही प्रदान कर राहत प्रदान की।
शिविर में भू अभिलेख निरीक्षक श्री कुलवंत सिंह, पटवारी श्री सुरेन्द्र सिंह चहल, आकाश मान, पूनम ग्रोवर, रामकला, कृषि पर्यवेक्षक राजेश कुमार, गीता कुलड़िया सहित अन्य उपस्थित रहे।
