मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

नव निर्वाचित सभापति सुशीला गुप्ता का उदयपुर में अभिनन्दन

उदयपुर। नगर निगम चुनाव 2026 में डूंगरपुर नगर निगम की नव निर्वाचित सभापति सुशीला गुप्ता के प्रथम बार उदयपुर आगमन पर उनके निज आवास पर मेवाड़ विकास मंच एवं कंज्यूमर प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेशन की ओर से आत्मीय अभिनन्दन किया गया।

WAf𝕏TGin✉🖨

कार्यक्रम में कंज्यूमर प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजश्री गांधी के सानिध्य में सुशीला गुप्ता का उपरना एवं उपहार भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए जनसेवा एवं नगर विकास के लिए उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की गई।

इस अवसर पर उपस्थित स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एम्बेसडर के. के. गुप्ता का भी संगठन की ओर से सम्मान किया गया। राष्ट्रीय समन्वयक शिरीष नाथ माथुर, प्रदेश उपाध्यक्ष पारस खुरदिया एवं जिला अध्यक्ष प्रवीण नाहर ने उन्हें पगड़ी एवं उपरना पहनाकर अभिनन्दन किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं गणमान्यजनों ने नव निर्वाचित सभापति सुशीला गुप्ता को बधाई देते हुए डूंगरपुर के विकास, स्वच्छता एवं जनहित के कार्यों में सकारात्मक भूमिका की अपेक्षा व्यक्त की।