मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

सतरंगी सप्ताह के तहत बैण्डवादन व शपथ ग्रहण संबंधी स्वीप गतिविधियों का होगा आयोजन

जैसलमेर। आगामी पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के दौरान मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप गतिविधियों का आयोजन सतरंगी सप्ताह के रूप में किया जायेगा।

WAf𝕏TGin✉🖨

जैसलमेर । आगामी पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के दौरान मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप गतिविधियों का आयोजन सतरंगी सप्ताह के रूप में किया जायेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुरलीधर सोनी ने बताया कि प्रभारी अधिकारी स्वीप एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जैसलमेर के निर्देशो की अनुपालना में सतरंगी सप्ताह (लोकतांत्रिक सप्ताह) कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर लक्षित वर्ग के ग्रामीण मतदाताओं को कार्यक्रम में सम्मिलित करके वैण्डवादन व शपथ ग्रहण गतिविधियों का आयोजन निर्धारित कार्ययोजना अनुसार किया जायेगा।

साथ ही उन्होंने बताया कि सभी खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को अन्य विभागीय ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर गतिविधियों के सफल आयोजन करने के लिए निर्देश प्रदान किये गये है।

डॉ सोनी ने बताया कि पंचायत समिति जैसलमेर की ग्राम पंचायतों में 15 अक्टूबर को, पंचायत समिति खुहडी की ग्राम पंचायतों में 16 अक्टूबर को, पंचायत समिति फतेहगढ़ की ग्राम पंचायतों में 21 अक्टूबर को, पंचायत समिति रामदेवरा की ग्राम पंचायतों में 22 अक्टूबर को, पंचायत समिति भणियाणा की ग्राम पंचायतों में 23 अक्टूबर को, पंचायत समिति सांकडा की ग्राम पंचायतों में 26 अक्टूबर को, पंचायत समिति रामगढ़ की ग्राम पंचायतों में 27 अक्टूबर को, पंचायत समिति मोहनगढ़ की ग्राम पंचायतों में 28 अक्टूबर को, पंचायत समिति नाचना की ग्राम पंचायतों में 29 अक्टूबर को, पंचायत समिति राजमथाई की ग्राम पंचायतों में 30 अक्टूबर को बैण्डवादन व शपथ ग्रहण स्वीप गतिविधियों का आयोजन indigo कलर थीम पर करके अंगुली का निशान, राष्ट्र के नाम संबंधी संदेश दिया जायेगा ।