उदयपुर। अभय मंजुला सेवा संस्थान की ओर से 25 अगस्त को वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ रक्षाबंधन का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उन्हें अपनापन, सम्मान और खुशियों का एहसास कराया।
कार्यक्रम में मीनल जैन, दिग्विजय सिंह राठौड़ अशोक, नितेश, संगम, मंथन, हर्षिल जैन, हर्षिल, देवांशी, आस्था, हिमांशु, हितेश नागौरी, प्रतीक जैन, आगम और शुभी सहित अभय मंजुला सेवा संस्थान के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सदस्यों ने बुजुर्गों को राखी बांधी और उनके साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। डांस, अंताक्षरी सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों ने पूरे वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया। बुजुर्गों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सभी के साथ खूब आनंद लिया।
संस्थान की ओर से सभी बुजुर्गों के लिए हाई-टी, नाश्ते एवं जलपान की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य केवल त्योहार मनाना नहीं, बल्कि बुजुर्गों के साथ ऐसे खूबसूरत पल साझा करना था, जो उनके जीवन में यादगार बन सकें।
अभय मंजुला सेवा संस्थान का संदेश है कि त्योहारों की असली खुशी तभी है, जब हमारी खुशियों में हमारे बुजुर्ग भी शामिल हों।
