मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

रंगोली के माध्यम से दिया मतदान जागरूकता का संदेश

श्रीगंगानगर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत शनिवार को गुड शेफर्ड पब्लिक स्कूल श्रीगंगानगर द्वारा मतदाता

WAf𝕏TGin🖨
रंगोली के माध्यम से दिया मतदान जागरूकता का संदेश

श्रीगंगानगर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत शनिवार को गुड शेफर्ड पब्लिक स्कूल श्रीगंगानगर द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने विद्यालय के समीप आकर्षक रंगोली का निर्माण कर आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया।

रंगोली के माध्यम से लोकतंत्र में मतदान के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का निर्भीक एवं आवश्यक रूप से प्रयोग करने का संदेश दिया गया।

विद्यार्थियों ने आमजन से आगामी नगरीय निकाय चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की।