मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश लेकर 4 अक्टूबर को सजेगा उदयपुर स्वास्थ्य महोत्सव

समय पर जांच और रोकथाम से गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करने पर रहेगा जोर

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर, ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल की ओर से 4 अक्टूबर को अशेाका ग्रीन्स में उदयपुर स्वास्थ्य महोत्सव-सीजन 2 आयोजित होगा।
  • जिसमें पारस हेल्थ हॉस्पीटल के सहयोग से हॉस्पीटल के करीब 50 वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में करीब 1500 लोगों की स्वास्थ्य की निःशुल्क जाचें एवं उन्हें उचित चिकितसकीय परामर्श दिया जायेगा।
  • ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल के संस्थापक हिम्मतसिंह ने बताया कि इस फेस्टिवल में पारस हेल्थ हॉस्पीटल के अलावा बीसीआई, केयर हेल्थ इंश्योरेंस स्टर्लिंग होटल का सहयोग रहेगा।
  • हिम्मतसिंह ने बताया कि ‘जागरूकता एवं रोकथाम’ थीम को लेकर आयोजित इस फेस्टिवल के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य की शुरुआत बीमारी के उपचार से पहले समय रहते जागरूक होने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और बीमारियों की रोकथाम के प्रयासों का संदेश दिया जायेगा।
WAf𝕏TGin🖨
स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश लेकर 4 अक्टूबर को सजेगा उदयपुर स्वास्थ्य महोत्सव

उदयपुर, ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल की ओर से 4 अक्टूबर को अशेाका ग्रीन्स में उदयपुर स्वास्थ्य महोत्सव-सीजन 2 आयोजित होगा।

जिसमें पारस हेल्थ हॉस्पीटल के सहयोग से हॉस्पीटल के करीब 50 वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में करीब 1500 लोगों की स्वास्थ्य की निःशुल्क जाचें एवं उन्हें उचित चिकितसकीय परामर्श दिया जायेगा।ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल के संस्थापक हिम्मतसिंह ने बताया कि इस फेस्टिवल में पारस हेल्थ हॉस्पीटल के अलावा बीसीआई, केयर हेल्थ इंश्योरेंस स्टर्लिंग होटल का सहयोग रहेगा।

हिम्मतसिंह ने बताया कि ‘जागरूकता एवं रोकथाम’ थीम को लेकर आयोजित इस फेस्टिवल के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य की शुरुआत बीमारी के उपचार से पहले समय रहते जागरूक होने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और बीमारियों की रोकथाम के प्रयासों का संदेश दिया जायेगा।

पारस हेल्थ के फेसिलिटी डायरेक्टर अनुभव सुखवानी ने बताया कि 4 अक्टूबर को अशोका ग्रीन्स में सुबह 9 से संाय 6 बजे तक आयोजित होने वाले महोत्सव में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श, प्राथमिक स्वास्थ्य जांच तथा चिकित्सकीय सलाह के आधार पर ट्रेडमिल हृदय जांच, द्विआयामी हृदय प्रतिध्वनि जांच, चुंबकीय अनुनाद इमेजिंग, सीटी स्कैन, अस्थि घनत्व जांच और स्तन कैंसर की जांच के लिए निःशुल्क कूपन उपलब्ध कराए जाएंगे।

इन कूपन की वेलिडिटी 30 से 45 दिन रहेगी और वे पारस हेल्थ हॉस्पीटल में ही मान्य रहेंगे।बीसीआई के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि इसके साथ स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े विशेषज्ञ संवाद, परिचर्चाएं तथा दो विश्व रिकॉर्ड बनाने के प्रयास भी किये जायेंगे।

जो गोमाया संस्था द्वारा किये जाने वाले गायत्री मंत्र के उच्चारण पर आधारित होगा।उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 3 अक्टूबर को स्टर्लिंग होटल में एक प्री नेटवर्किंग कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसमें शहर के उद्योगपति, चिकित्सक,हेल्थ इंश्योरेंस से जुड़े लोग भाग लेेगे।

इस कार्यक्रम में जिद्दी दिल अवार्ड भी प्रदान किये जायेंगे। फेस्टिवल में शहर के वरिष्ठ नागरिकों को भी परामर्श दिया जायेगा।

प्रेस वार्ता में पारस हेल्थ के एफडी अनुभव सुखवानी,पारस हेलथ की पीआरओ वैशाली,केयर हेल्थ इंश्योरेंस के राहुल पचौरी, बीसीआई के मुकेश माधवानी, स्टर्लिंग होटल के रविन्द्र तथा उदयपुर से मनीष मेनारिया,आर.के.व्यास,अजय कुमार शर्मा,पेंशनर समाज के अध्यक्ष भंवर सेठ,द्वारका प्रसाद,भूपेन्द्रसिंह सहित अनेक प्रतिनिधि मौजूद थे।