मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

महर्षि ऋषि सेवा संस्थान में दधिमती माता का मंगल पाठ एवं गरबा महोत्सव का आयोजन

महर्षि ऋषि सेवा संस्थान में दाधीच महिला कार्यकारिणी प्रकोष्ठ उदयपुर द्वारा दधिमती माता का मंगल पाठ एवं गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया।

WAf𝕏TGin✉🖨

महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. नीतू व्यास ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दधिमती माता के मंगल पाठ एवं भजन के द्वारा किया गया माता की आराधना कर सबने सुख, सौभाग्य एवं समृद्धि की कामना की।

सांस्कृतिक मंत्री श्रीमती नीतू आचार्य ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दाधीच समाज के बंधु ,माता, बहनों ने उत्साह एवं उमंग से भाग लिया ।

गरबा महोत्सव में सभी महिलाएं सज धज कर पारंपरिक गरबा परिधान में आई एवं माता के भजनों पर नृत्य किया और कार्यक्रम का आनंद लिया।

कार्यक्रम में श्रीमती लीला दाधीच, कृष्णा दाधीच, उपाध्यक्ष उर्मिला दाधीच पुष्पा व्यास, माया व्यास, सुनीता व्यास एवं मंजू आचार्य आदि उपस्थित थे ।