श्रीगंगानगर। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर अग्रवाल सेवा समिति और रोटरी क्लब श्रीगंगानगर डायमंड ने संयुक्त रूप से एक गरिमामय सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न विद्यालयों की उन शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और विद्यार्थियों के विकास में निरंतर सहयोग दिया है।
समारोह की अध्यक्षता अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष इंजीनियर बंशीधर जिंदल ने की।
समिति के महामंत्री रामगोपाल पांडूसरिया ने बताया कि कार्यक्रम में बीएसएफ स्कूल की श्रीमती अंजू गुप्ता, डॉ. अंजू अग्रवाल, श्रीमती रचना अग्रवाल, श्रीमती अंशु मित्तल, अग्रवाल स्कूल की श्रीमती कविता अग्रवाल, आरती मोंटेसरी स्कूल की श्रीमती पूनम खेतान और ब्लूबर्ड पब्लिक स्कूल की श्रीमती कविता बंसल को स्मृति चिन्ह तथा श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।
इन शिक्षिकाओं को शिक्षा के प्रति उनकी लगन, विद्यार्थियों के प्रति समर्पण और स्कूल प्रशासन के साथ सहनीय सहयोग के लिए चुना गया।
समारोह में श्रीमती विमला जिंदल, श्रीमती संतोष विजयवर्गीय, श्रीमती नीलम अग्रवाल, इंजीनियर बंशीधर जिंदल, महामंत्री रामगोपाल पांडूसरिया, सुशील सिंगला, संरक्षक राजेंद्र गुप्ता, सुशील अग्रवाल, राधेश्याम गुप्ता, श्यामसुंदर जिंदल, निमिष जिंदल, श्याम सुंदर अग्रवाल और धीरज अग्रवाल सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सम्मानित शिक्षिकाओं ने अग्रवाल सेवा समिति और रोटरी क्लब श्रीगंगानगर डायमंड के पदाधिकारियों तथा उपस्थित महानुभावों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि समाज द्वारा इस तरह का सम्मान मिलना उन्हें और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
