मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

जहां जरूरत, वहां पहुंची सेवाः 40 किलोमीटर दूर गांव में राउंड टेबल इंडिया ने बांटी खुशियां

उदयपुर। सेवा और सामाजिक सरोकार की भावना को आगे बढ़ाते हुए राउंड टेबल इंडिया की ओर से 9 सितंबर को उदयपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर राजकीय प्राथमिक विद्यालय, दानिया, ग्राम पंचायत वीरसोलिया, पंचायत समिति सेबली (मावली) में जरूर

WAf𝕏TGin🖨
जहां जरूरत, वहां पहुंची सेवाः 40 किलोमीटर दूर गांव में राउंड टेबल इंडिया ने बांटी खुशियां

उदयपुर। सेवा और सामाजिक सरोकार की भावना को आगे बढ़ाते हुए राउंड टेबल इंडिया की ओर से 9 सितंबर को उदयपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर राजकीय प्राथमिक विद्यालय, दानिया, ग्राम पंचायत वीरसोलिया, पंचायत समिति सेबली (मावली) में जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्कूल बैग, कॉपियां, पेंसिल, चप्पल और दरी सहित आवश्यक सामग्री वितरित की गई।

सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था।

बच्चों की मासूम मुस्कान ने सेवा कार्य में जुटे सदस्यों के प्रयासों को सार्थक कर दिया।राउंड टेबल इंडिया की इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों की छोटी-छोटी आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनके बेहतर भविष्य की दिशा में सहयोग करना रहा।

संस्था के सदस्यों ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और उनके विकास में किया गया छोटा सा सहयोग भी उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।इस अवसर पर राउंड टेबल इंडिया से हर्षित कोठारी, अरिहंत दोषी एवं अक्षय अग्रवाल उपस्थित रहे।

उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया और भविष्य में भी जरूरतमंद बच्चों तक सेवा पहुंचाने की भावना व्यक्त की।उदयपुर से करीब 40 किलोमीटर का सफर तय कर बच्चों तक पहुंची यह पहल सेवा की उस भावना का उदाहरण बनी, जिसमें दूरी नहीं बल्कि जरूरतमंद तक मदद पहुंचाना महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि सच्ची सेवा वही है, जो किसी के चेहरे पर मुस्कान और जीवन में उम्मीद लेकर आए।