मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

फतेहसागर झील पर 10 दिवसीय एनसीसी सेलिंग एक्सपीडिशन का भव्य समापन

110 कैडेट्स ने तय की 405 किमी की दूरी

मुख्य बिंदु
  • 1 राजस्थान नेवल यूनिट एनसीसी के तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय अंतर-यूनिट सेलिंग एक्सपीडिशन का शुक्रवार को भव्य सांस्कृतिक संध्या के साथ समापन हुआ।
  • समापन समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार क्लॉड डीसूजा एवं डीसूजा रहे।
  • कमांडिंग ऑफिसर कमांडर ब्रजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 28 अक्टूबर से 6 नवंबर तक आयोजित इस साहसिक शिविर में उदयपुर, जयपुर और अजमेर के कुल 110 कैडेट्स ने भाग लिया।
  • कैडेट्स ने 27 फीट ड्रॉप कील (डीके) व्हेलर और एंटरप्राइज क्लास सेलिंग बोट्स के जरिए फतेहसागर झील में कुल 405 किलोमीटर नौकायन की दूरी तय की।
  • इस दौरान कैडेट्स को खुले पानी में नाव पलटने पर उसे सुरक्षित सीधा करने (कैपसाइज रिकवरी) का लाइव अभ्यास भी कराया गया।
  • जलक्रीड़ा कौशल के साथ-साथ कैडेट्स को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से 10 घंटे का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैप्सूल कोर्स कराया गया।
WAf𝕏TGin✉🖨
फतेहसागर झील पर 10 दिवसीय एनसीसी सेलिंग एक्सपीडिशन का भव्य समापन

उदयपुर । 1 राजस्थान नेवल यूनिट एनसीसी के तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय अंतर-यूनिट सेलिंग एक्सपीडिशन का शुक्रवार को भव्य सांस्कृतिक संध्या के साथ समापन हुआ।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार क्लॉड डीसूजा एवं डीसूजा रहे।कमांडिंग ऑफिसर कमांडर ब्रजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 28 अक्टूबर से 6 नवंबर तक आयोजित इस साहसिक शिविर में उदयपुर, जयपुर और अजमेर के कुल 110 कैडेट्स ने भाग लिया।

कैडेट्स ने 27 फीट ड्रॉप कील (डीके) व्हेलर और एंटरप्राइज क्लास सेलिंग बोट्स के जरिए फतेहसागर झील में कुल 405 किलोमीटर नौकायन की दूरी तय की।

इस दौरान कैडेट्स को खुले पानी में नाव पलटने पर उसे सुरक्षित सीधा करने (कैपसाइज रिकवरी) का लाइव अभ्यास भी कराया गया।जलक्रीड़ा कौशल के साथ-साथ कैडेट्स को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से 10 घंटे का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैप्सूल कोर्स कराया गया।

साथ ही डिप्टी एसपी छवि शर्मा द्वारा पॉश (पीओएसएच) एवं पॉक्सो (पीओसीएसओ) एक्ट पर कानूनी जागरूकता सत्र तथा एसडीआरएफ (एसडीआरएफ) द्वारा सीपीआर, प्राथमिक चिकित्सा एवं सर्पदंश प्रबंधन पर लाइव डेमो दिया गया।

कैडेट्स ने झील संरक्षण पर नुक्कड़ नाटक, वॉल आर्ट, सेमाफोर, वॉलीबॉल और ड्रिल प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया।मुख्य अतिथि ने कैडेट्स के अदम्य साहस और अनुशासन की सराहना की तथा विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

आयोजन में 2 राज नेवल यूनिट (अजमेर) के सीओ कमांडर जियो मैथ्यू, 3 राज नेवल यूनिट (जयपुर) के सीओ कमांडर तरुण कौशल, बी.एन. कॉलेज प्रशासन, एएनओ एवं पीआई स्टाफ का सक्रिय योगदान रहा।

समारोह का समापन एनसीसी गान एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।