मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

कन्या पूजन सम्पन्न

पांच स्कूल की कन्याओं ने लिया भाग

मुख्य बिंदु
  • भारत विकास परिषद "सुभाष" द्वारा आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में पांच स्कूल की 21 कन्याओं का पूजन किया गया।
  • सुशीला अग्रवाल ने बालिकाओं के चरण धोये,, मीनाक्षी खुर्दिया ने चरण एवं माथे पर तिलक लगाया, डा मंजू जैन ने ऊपरना ओढ़ाया और हाथ में मोली बांधी, पूर्व अध्यक्ष तृप्ता चावला ने परिषद् की और से स्टील के डब्बे, फ्रूटी और डा वर्तिका जैन पुत्री डॉ पी सी जैन ने पेंसिल सेट कन्याओं को भेंट किये।
  • कन्याओं को सोलर कुकर में बनी गुड़ की लापसी और पूर्ण नास्ता करवा कर सभी ने उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।
  • परिषद के अध्यक्ष आर एल जैन, महेश बया, एल सी जैन, पूर्व प्रांतीय जल संरक्षण एवं नशा मुक्ति प्रभारी डॉक्टर पी सी जैन ने भी कन्या पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया।
WAf𝕏TGin✉🖨
कन्या पूजन सम्पन्न

भारत विकास परिषद "सुभाष" द्वारा आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में पांच स्कूल की 21 कन्याओं का पूजन किया गया।

सुशीला अग्रवाल ने बालिकाओं के चरण धोये,, मीनाक्षी खुर्दिया ने चरण एवं माथे पर तिलक लगाया, डा मंजू जैन ने ऊपरना ओढ़ाया और हाथ में मोली बांधी, पूर्व अध्यक्ष तृप्ता चावला ने परिषद् की और से स्टील के डब्बे, फ्रूटी और डा वर्तिका जैन पुत्री डॉ पी सी जैन ने पेंसिल सेट कन्याओं को भेंट किये।

कन्याओं को सोलर कुकर में बनी गुड़ की लापसी और पूर्ण नास्ता करवा कर सभी ने उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।

परिषद के अध्यक्ष आर एल जैन, महेश बया, एल सी जैन, पूर्व प्रांतीय जल संरक्षण एवं नशा मुक्ति प्रभारी डॉक्टर पी सी जैन ने भी कन्या पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया।

गांधी बाल विद्या मंदिर के दिनेश शर्मा, खेमपुरा, विजन अकैडमी ढेबर् कॉलोनी की किरण सोनी, वर्धमान सीनियर सेकेंडरी स्कूल की सोनू कंवर अवम आशा, महात्मा गांधी राजकीय स्कूल सुंदरवास की लक्ष्मी भक्तानी, रॉयल एकेडमी की मंजू शर्मा के स्कूल की कन्याओं ने सामाजिक समरसता के इस कन्या पूजन में भाग लिया। कार्यक्रम संस्कृति सप्ताह प्रभारी डॉ मंजू जैन के निवास स्थान सुंदरवास पर आयोजित किया गया।

डॉ मंजु जैन