मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

संघर्ष, साहस और सफलता: गुपड़ा की बेटियां जिला स्तरीय नेटबॉल में उप-विजेता

उदयपुर | 70वीं जिला स्तरीय विद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 में वल्लभनगर ब्लॉक की होनहार बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा

WAf𝕏TGin🖨
संघर्ष, साहस और सफलता: गुपड़ा की बेटियां जिला स्तरीय नेटबॉल में उप-विजेता

उदयपुर | 70वीं जिला स्तरीय विद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 में वल्लभनगर ब्लॉक की होनहार बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कोटा कैरियर स्कूल, वासनी, फतहनगर में आयोजित 14 वर्ष आयु वर्ग की नेटबॉल प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुपड़ा की बालिका टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उप-विजेता का गौरव हासिल किया।

फाइनल का यह रोमांचक मुकाबला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भल्लों का गुड़ा के साथ खेला गया, जिसमें दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। गुपड़ा की बालिकाओं ने अंतिम क्षण तक पूरे जोश और जज्बे के साथ खेला और 17/9 के स्कोर के साथ उप-विजेता रही।

टीम प्रभारी पपीता भावसार ने बताया कि यह उपलब्धि पूरी टीम ओर शारीरिक शिक्षिका अनीता सारस्वत की कड़ी मेहनत, अनुशासन और टीम वर्क का परिणाम है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य भंवर सिंह राठौड़ सहित समस्त स्टाफ और ग्रामवासियों ने इस शानदार उपलब्धि पर टीम को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।