उदयपुर | स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय एवं सेक्रेटरी के निर्देशानुसार साईं तिरुपति विश्वविद्यालय के पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स ), उमरड़ा में दो दिवसीय विशेष 'कायाकल्प स्वच्छता अभियान' का सफल आयोजन किया गया।
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ . देवेंद्र कुमार जैन, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ कनुप्रिया तिवारी, संक्रमण रोकथाम एवं नियंत्रण अधिकारी डॉ ज्योति तोमर क्वालिटी एवं ऑपरेशन्स के प्रमुख सुश्री कोमल दशोरा, सीआरओ श्रीमती सीमा परमार एवं एनएसएस के कार्यकारिणी संयोजक दीपक के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के प्रांगण में सभी महाविद्यालयो के प्रचार्यो के सहयोग से कायाकल्प का आयोजन किया गया इस अभियान में 100 से अधिक एनएसएस के छात्र, डॉक्टरों और संकाय सदस्यों ने स्वेछिक योगदान दिया।
अभियान के दौरान पिम्स अस्पताल के 24x7 इमरजेंसी गेट, पीजी मैस तथा हॉस्टल परिसर के आसपास जमा मलबे, प्लास्टिक व निर्माण कचरा हटाया गया। डॉ ज्योति तोमर ने श्रमदान में भाग ले रहे विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया एवं स्वछता के प्रति जागरूक किया।
दो दिनों के कड़े परिश्रम के पश्चात परिसर को पूरी तरह स्वच्छ बनाया गया। कार्यक्रम के समापन पर प्रशासनिक अधिकारी तथा सह-संयोजक ने सभी प्रतिभागियों, डॉक्टरों, नर्सों व कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस प्रकार के अभियान स्वच्छ भारत की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होंगे।
