मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 3 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

कपासन में 5 जोड़ों का सामूहिक निकाह सादगी से संपन्न, लाइफ प्रोग्रेसिव सोसाइटी ने नवदंपत्तियों को दिए खास तोहफे

कपासन। प्रख्यात सूफ़ी संत हज़रत दीवाना शाह की दरगाह शरीफ़ स्थित अहमद कबीर मंज़िल में अरावली सेवा संस्थान के तत्वावधान में पाँच जोड़ों का सामूहिक निकाह निहायत ही सादगी और सुन्नत तरीक़े से अकीदत के साथ संपन्न हुआ।

WAf𝕏TGin✉🖨
कपासन में 5 जोड़ों का सामूहिक निकाह सादगी से संपन्न, लाइफ प्रोग्रेसिव सोसाइटी ने नवदंपत्तियों को दिए खास तोहफे

कपासन। प्रख्यात सूफ़ी संत हज़रत दीवाना शाह की दरगाह शरीफ़ स्थित अहमद कबीर मंज़िल में अरावली सेवा संस्थान के तत्वावधान में पाँच जोड़ों का सामूहिक निकाह निहायत ही सादगी और सुन्नत तरीक़े से अकीदत के साथ संपन्न हुआ।समारोह में लाइफ प्रोग्रेसिव सोसाइटी, उदयपुर ने विशिष्ट भागीदारी निभाते हुए नवदंपत्तियों की हौसला अफ़ज़ाई की और उन्हें विशेष तोहफ़े भेंट किए।

कार्यक्रम में सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. खलील अगवानी बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

उनके साथ सोसाइटी की ओर से गुड्डू भाई, साहिल खान और रफ़ीक खान भी मौजूद थे।इस मुबारक मौके पर डॉ. खलील अगवानी ने अरावली सेवा संस्थान के सदस्यों सहित दरगाह कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी अख्तर और पूर्व पार्षद अशफ़ाक का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया।

संस्थान की इस नेक पहल की सराहना करते हुए डॉ. अगवानी ने कहा कि सामूहिक निकाह जैसे आयोजनों से समाज फ़िज़ूलखर्ची से बचता है और यह सामाजिक सुधार की दिशा में एक सराहनीय व ज़रूरी कदम है।कार्यक्रम के दौरान एक लकी ड्रॉ (क़ुर्राअंदाज़ी) का भी आयोजन किया गया, जिसमें दुल्हन हीना बानो का नाम निकला।

लाइफ प्रोग्रेसिव सोसाइटी के सदस्य आपसी मशवरे से हीना बानो को एक खास और नायाब तोहफ़ा भेंट करेंगे। अंत में सभी नवविवाहित जोड़ों के खुशगवार वैवाहिक जीवन और उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक दुआ की गई।