मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 4 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

नगरपरिषद जैसलमेर एवं नगरपालिका पोकरण में मतदान कराने के लिए 30 सेक्टर अधिकारी नियुक्त

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) ने जारी किए आदेश

WAf𝕏TGin✉🖨

जैसलमेर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के अन्तर्गत नगरपरिषद जैसलमेर (मतदान दिवस-09 सितम्बर, 2026) एवं नगरपालिका पोकरण (मतदान दिवस-11 सितम्बर, 2026) सम्पन्न कराए जाने है। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा जोरवाल ने नगरीय निकाय के मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिये दोनों नगरीय निकाय क्षेत्रों के लिए 30 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किये हैं।

जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार कपिल मीणा, अधिशाषी अभियंता जलदाय परियोजना खण्ड प्रथम, दिनेश कुमार, मनीष कुमार दवे अतिरिक्त जिला शिक्षाधिकारी, हरीश कुमार वर्मा अधिशाषी अभियंता जलदाय परियोजना खण्ड द्वितीय, प्रेमसुख जयपाल, राजीव जैन अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग, खेतदान बाल विकास परियोजना अधिकारी जैसलमेर, जितेन्द्र सिंह अतिरिक्त जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक, पंकज सैनी अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी पोकरण, राजेश कुमार मीणा अधिशाषी अभियंता जलदाय परियोजना खण्ड पोकरण, राम निवास रैगर अधिशाषी अभियंता जलदाय पोकरण, करण सिंह बाल विकास परियोजना अधिकारी पोकरण, रामजी लाल मीणा सहायक आचार्य राजकीय महाविद्यालय पोकरण् तथा योगेन्द्र कुमार अधिशाषी अभियंता 19 वां खण्ड इगानप जैसलमेर को सेक्टर अधिकारी लगाया है।

इसी प्रकार योगेन्द्र कुमार महावर अधिशाषी अभियंता 19 वां खण्ड इगानप जैसलमेर, अशोक कुमार अधिशाषी अभियंता जलदाय नगर खण्ड जैसलमेर, धर्मेन्द्र पूनीया अधिशाषी अभियंता सिविल इगानप जैसलमेर, कप्तान कुमार मीणा अधिशाषी अभियंता रैगुलेशन इगानप नाचना, योगेश कुमार अधिशाषी अभियंता इगानप जैसलमेर, धर्मेन्द्र सिंह परिहार अधिशाषी अभियंता जलदाय वृत जैसलमेर, शरीफ मोहम्मद अधिशाषी अभियंता परियोजना प्रबंघक वाटरशैड जिला परिषद जैसलमेर, तुषार शर्मा अधिशाषी अभियंता परियोजना खण्ड नाचना, प्रदीप कुमार अधिशाषी अभियंता 23 वां खण्ड इगानप मोहनगढ़, राजेश कुमार अग्रवाल अधीक्षण अभियंता जलदाय परियोजना वृत पोकरण, दानाराम बाल विकास परियोजना अधिकारी नाचना, संपत लाल जोशी सहायक आचार्य राजकीय महाविद्यालय पोकरण, कैलाशदान रतनू सहायक आचार्य राजकीय कन्या महाविद्यालय जैसलमेर, संदीप पारिक व झंवर राम सहायक आचार्य राजकीय कन्या महाविद्यालय पोकरण तथा दीनदयाल सहायक आचार्य राजकीय महाविद्यालय पोकरण को सेक्टर अधिकारी लगया है।